Home
How to

बारिश के मौसम में Smartphone ना हो जाए खराब, Phone को सेफ रखने में आपके काम आएंगे ये तरीके

Keep Your Smartphone Safe In The Rains: मानसून शुरू हो गया है। ऐसे में सबसे ज्यादा लोगों को अचानक बारिश के कारण स्मार्टफोन खराब होने का डर सताता है। लोग घर से निकलते वक्त छाता तो ले लेते हैं, लेकिन स्मार्टफोन की सेफ्टी का ध्यान देना भूल जाते हैं। ऐसे में कई बार ऐसा होता है कि, बारिश में फंसने की वजह से फोन पानी में भीग जाता है, जिससे वह खराब हो जाता है। अगर आपको भी बारिश का डर सता रहा है तो आपको हम कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने फोन को सेफ रख सकते हैं। तो आइए इस आर्टिकल में आगे इन टिप्स के बारे में जानते हैं।

बारिश में स्मार्टफोन की सेफ्टी के करें इन टिप्स को फॉलो

सिलिका जेल पैकेट का इस्तेमाल करें : बारिश के दिनों में घर से बाहर निकलते वक्त पहले आप अपने बैग में सिलिका जेल पैकेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। सिलिका जेल नमी को सोखने का काम करता है। जिससे अगर आपका हैंडसेट थोड़ा बहुत बारिश में भीग भी जाता है, तो ये सिलिका जेल फोन को खराब होने से बचाने में मदद करेगा।
इसके अलावा आप बारिश के दिनों में घर से बाहर निकलते वक्त अपने सात वॉटरप्रूफ जिप-लॉक पाउच रखना ना भूलें। जिससे अगर अचानक कहीं बारिश हो भी जाती है तो इस पाउट में आप अपने फोन को सुरक्षित रख सकते हैं। यह पाउच आपको किसी भी पास के स्टेशनरी या ऑनलाइन साइट पर इजली मिल जाएगा।

बारिश में Smartphone ना हो जाए खराब, इन तरीकों से फोन को रखें सेफ

बारिश में भीगने के बाद क्या करें?

अगर आप अचानक बेमौसम की बारिश में भीग भी गए हैं तो अपने स्मार्टफोन को फौरन स्विच ऑफ कर लें। इसके बाद इसका कवर रिमूव कर इसके सभी पार्ट्स को कपड़े से सूखाएं। स्मार्टफोन से पानी साफ करने के लिए माइक्रोफाइबर कपड़े का ही इस्तेमाल करें। इसके अलावा फोन को सिलिका जेल के साथ कुछ घंटों के लिए छोड़ दें।

बारिश में भीगने के बाद ये गलती ना करें

इतने के बावजूद आपका फोन अगर बारिश में भीग भी गया है तो इसे सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का बिल्कुल भी इस्तेमाल ना करें। साथ ही भीगे स्मार्टफोन को तत्काल चार्जिंग में ना लगाएं। फोन को गलती से भी शेक ना करें, ऐसा करने से फोन के सभी पार्ट में पानी आसानी से पहुंच जाता है। इन आसान टिप्स को फॉलो कर आप भी बारिश में अपने फोन को सुरक्षित रख सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
If even a little water gets into your Smartphone, it will get damaged. The rainy season has also started and while returning from office you can get caught in the rain anytime. So here we are telling you how to keep the smartphone safe from rain water. With which you can keep your phone safe even in the rain.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X