Netflix और Disney+ Hotstar का यूज नहीं करने पर भी कट रहे हैं अकाउंट से पैसे, इस ट्रिक से रोकें
आजकल हर किसी के पास Netflix और Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन तो जरूर ही होता है, क्योंकि ये OTT प्लेटफॉर्म्स हमारी जिंदगी में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने में मदद करते हैं। इन प्लेटफॉर्म्स पर हम अपनी पसंद की मूवीज से लेकर वेब सीरीज आदि का भरपूर आनंद लें पाते हैं।
लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि समय न मिलने की वजह से हम इनका ज्यादा इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं और पैसे भी अकाउंट से कट जाते हैं और आपके पैसे यूं ही खर्च हो जाते हैं। ऐसा तब होता है, जब आपका सब्सक्रिप्शन ऑटो रिन्यू मोड में होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम इसे कैसे बंद करें और अपने पैसा अकाउंट से कट होने से रोक सकें।

इसके लिए आपको अपने सब्सक्रिप्शन को मैन्युअल रूप से कैंसल करना होगा। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं हैं, बस इस आसान सी स्टेप को फॉलो करने से आप अपने पैसे अकाउंट से कटने से रोक सकते हैं।
कैसे करें ऑटो-रिन्यू ऑप्शन ऑफ
अगर आपने अपने Netflix और Disney+ Hotstar अकाउंट में ऑटो पेमेंट ऑप्शन मोड को सिलेक्ट नहीं किया है, तो आप टेंशन फ्री रह सकते हैं। क्योंकि जब तक आप खुद से ही पेमेंट नहीं करेंगे तो आपके अकाउंट से पैसे नहीं कटेंगे। वहीं आपने ऑटो पेमेंट ऑप्शन मोड सिलेक्ट कर रखा है, तो आप इसे ऐसे बंद कर सकते हैं।
- सबसे पहले Netflix और Disney+ Hotstar में लॉगिन करें।
- प्रोफाइल में जाएं और सब्सक्रिप्शन या अकाउंट ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
- अब यहां ऑटो-रिन्यू ऑप्शन बंद कर दें, जिससे आपका सब्सक्रिप्शन अगली बार रिन्यू नहीं होगा और अकाउंट से पैसे कट नहीं होंगे।
सब्सक्रिप्शन कैसे करें कैंसल
अगर आप सब्सक्रिप्शन कैंसल करना चाहते हैं, तो इसके लिए ये स्टेप फॉलो करें।
- सबसे पहले Netflix और Disney+ Hotstar में लॉगिन करें।
- यहां Manage Sunscription ऑप्शन पर जाएं।
- अब Cancel Subscription पर क्लिक करें।
बता दें कि आपके सब्सक्रिप्शन की वैलिडिटी समाप्त होने तक आप इस प्लान का इस्तेमाल कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








