Home
How to

ऐसे पता करें कि आपका iPhone ओरिजिनल है या डुप्लीकेट, जानें विस्तार से

iPhone खरीदना लगभग हर किसी का एक सपना होता है। लेकिन इसकी कीमत बहुत ज्यादा होती है, इस कारण काफी लोगों का यह सपना अधूरा रह जाता है। लेकिन कई बार कई दुकान वाले और ऑनलाइन ऐसी वेबसाइटें हैं जो फेक आईफोन कम कीमत में बेचते हैं, जिसके बारे में हमें बिल्कुल पता ही नहीं चलता कि वो iPhone फेक है या ओरिजिनल। तो इसके लिए आज हम आपको कुछ टिप्स साझा करेंगे जिसकी मदद से आप आसानी से यह देख पाएंगे कि वह iPhone जो आपने खरीदा है वह ओरिजिनल है या डुप्लीकेट, तो इस और नजर डालते हैं डिटेल में।

ऐसे पता करें कि आपका iPhone ओरिजिनल है या डुप्लीकेट, जानें विस्तार से

कैसे पता करें कि आपका iPhone ओरिजिनल है या डुप्लीकेट

हमने बहुत आसान से टिप्स साझा किए हैं जिसकी मदद से आप खुद कुछ ही मिनटों में यह पता लगा पाएंगे कि आपका आईफोन ओरिजिनल है या फिर वह डुप्लीकेट या फेक है।

IMEI नंबर को चेक कर लें

जब भी आईफोन खरीदें और उसका बॉक्स खोलें तो सबसे पहले उसके ऊपर यानी उस iPhone का आईएमइआई नंबर जरूर चेक कर लें।

इसके बाद आपको https://iphoneox.com पर जाना होगा और वहां IMEI नंबर डाल दें। इसके बाद उस फोन की सारी डिटेल मिल जाएगी।

अगर आईफोन फेक या डुप्लीकेट है तो यहां कुछ भी डिटेल दिखाई नहीं देगी।

फोन में अबाउट सेक्शन भी कर लें चेक

इसके अलावा आप मोबाइल की सेटिंग में About में जाने के बाद उसका वर्जन भी चेक कर सकते हैं। यदि यहाँ पर एंड्रॉइड का वर्जन आएगा तो फोन फेक है।

साइन इन करने पर भी चलेगा पता

वहीं जब आप iPhone को साइन करने का प्रयास करेंगे और यहाँ पर Google या कोई अन्य अकाउंट मांग रहा है तो भी आपका आईफोन फेक है। क्योंकि आईफोन इंटरफेस साइन इन के लिए हमेशा ही ऐपल की आईडी ही मांगता है।

इस प्रकार जब आप कोई नया iPhone खरीदते हैं और प्रोडक्ट मिल जाता है, तो इन बताये गए तरीकों से आपको यह चेक कर ही लेना चाहिए क्योंकि अगर फेक होता है तो आपको भारी नुकसान होगा। और यह पोस्ट आपको अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करनी चाहिए, ताकि अगर वो भी आईफोन खरीदते हैं, तो इस बात का उन्हें भी ध्यान रह सके और फ्रॉड से बच सकें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Know Your iPhone is Original Or Duplicate, Follow These Tips
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X