Home
How to

लैपटॉप की लाइफ दुगनी हो जाएगी अगर ये टिप्‍स फॉलो करेंगे

By Roith

लैपटॉप आजकल हर किसी के लिए एक जरूरी गैजेट बन गया है। चाहे वह स्‍टूडेंट हो, किसी ऑफिस में काम करने वाला व्यक्ति हो या फिर कोई बिजनेसमैन, ये उनकी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है। जब ये आपकी इतनी समस्‍याओं को हल कर देता है तो इसकी सेहत का ख्‍याल रखना बेहद जरूरी है, बिल्‍कुल उसी तरह से जैसे हम अपने शरीर का रखते हैं क्योंकि यदि आप इसकी देखभाल नहीं करेंगे तो आपके कई जरूरी काम रुक जाएंगे।

इन बातो का ध्‍यान रखकर लैपटॉप को फिट रखा जा सकता है

लैपटॉप की लाइफ दुगनी हो जाएगी अगर ये टिप्‍स फॉलो करेंगे

लैपटॉप को ठंडा रखें

अब ठंडा रखने का ये मतलब नहीं इसे फ्रिज के जितने तापमान पर रख दें, लैपटॉप में प्रोसेसर के अलावा ग्राफिक कार्ड जैसे कई दूसरी चिप लगी रहती है जो काम के वक्‍त काफी गर्म हो जाती हैं, वैसे आजकल के लैपटॉप में कूलिंग के लिए पहले से बेहतर फैन और दूसरे सिस्‍टम लगे होते हैं लेकिन फिर भी अगर लैपटॉप की उम्र लंबी रखना चाहते हैं तो इसलिए, आपको लैपटॉप को एक ठंडी और हवादार जगह पर रखिए, इससे उसे ओवरहीट होने से बचाया जा सकता है।

रेगुलर क्लीनिंग

लैपटॉप में धूल और गंदगी जमा होना आम बात है इसलिए, अपने लैपटॉप को साफ करना बहुत जरूरी है इसके लिए कम्प्रेस्ड एयर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कम्प्रेस्ड एयर अगर नहीं है तो एयर ब्‍लोवर का इस्‍तेमाल भी कर सकते हैं इसकी मदद से कीबोर्ड के अंदर लगी धूल को आसानी से हटा सकते हैं। इससे लैपटॉप गर्म भी कम होगा साथ ही उसमें लगी चिप की लाइफ भी बढ़ जाएगी।

लेटेस्‍ट अपडेट इंस्टॉल करें

लैपटॉप के ऑपरेटिंग सिस्टम और सॉफ्टवेयर को अपडेट करना न भूलें। ये अपडेट आपके लैपटॉप की सुरक्षा और उसकी परफार्मेंस को बेहतर बनाते हैं और ओएस को करेप्‍ट होने से भी बचाते हैं।

बैटरी को ओवरचार्ज न करे

लैपटॉप की बैटरी को ओवरचार्ज या अंडरचार्ज न होने दें। जब भी आप लैपटॉप का इस्तेमाल न कर रहे हों तो उस बंद कर दें और बैटरी को पूरी तरह से डिस्‍चार्ज होने से पहले उसे चार्ज कर लें।

एंटीवायरस सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें

लैपटॉप में एंटीवायरस सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करना बहुत जरूरी है ताकि वायरस और मालवेयर के हमले से बचा जा सके।

बैकअप डेटा

अक्‍सर हम अपने लैपटॉप का डेटा बैकप नहीं लेते हैं जबकि डेटा का नियमित रूप से बैकअप लेना न भूलें। इससे आपके डेटा को किसी भी तरह के नुकसान से बचाया जा सकता है, अब लैपटॉप सही हो जाए तो उसी बैकअप की मदद से आप दौबारा अपना काम शुरु कर सकते हैं।

इन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने से आप अपने लैपटॉप की सेहत अच्छी रख सकते हैं और इसकी लाइफ भी बढ़ा सकते हैं। अगर आप अपने लैपटॉप की देखभाल करेंगे तो यह लंबे समय तक आपकी जरूरतों को पूरा करता रहेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you want to ensure your laptop's optimal performance and extend its lifespan then follow these essential tips: proper cooling, regular cleaning, software updates, battery care, antivirus protection, and data backup.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X