कहीं ब्लास्ट न हो जाए लैपटॉप! एक गलती और आफत में आ सकती है जान
Laptop Overheating Tips: आजकल लैपटॉप हर घर, हर ऑफिस और हर स्कूल का हिस्सा बन चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक छोटी-सी लापरवाही आपके लैपटॉप को बम बना सकती है? '
जी हां, हाल के वर्षों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां लैपटॉप की बैटरी में ब्लास्ट हुआ और लोगों की जान खतरे में पड़ गई। यह खतरा खासतौर पर तब बढ़ जाता है जब हम कुछ आम गलतियां करते हैं। हम यहां कुछ सेफ्टी टिप्स के बारे में आपको बताने वाले हैं।

लोकल या नकली चार्जर का इस्तेमाल
कई लोग असली चार्जर खराब होने पर सस्ता लोकल चार्जर खरीद लेते हैं, जो ना केवल बैटरी को नुकसान पहुंचाता है बल्कि ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट का खतरा भी बढ़ा देता है।
दूसरी गलती
लैपटॉप को नरम सतह पर चलाना, जैसे कि बिस्तर या तकिए पर। इससे वेंटिलेशन ब्लॉक हो जाता है और डिवाइस जरूरत से ज्यादा गर्म हो सकता है, जिससे आग लगने या बैटरी फटने की नौबत आ सकती है।
ओवरचार्जिंग भी बड़ी परेशानी
ओवरचार्जिंग भी एक बड़ी समस्या है। कई लोग रातभर लैपटॉप चार्ज पर छोड़ देते हैं, जिससे बैटरी पर अत्यधिक दबाव पड़ता है। इससे बैटरी फूल सकती है या फट सकती है।
एक और खतरनाक गलती है- बैटरी की स्थिति को नजरअंदाज करना। अगर आपकी लैपटॉप बैटरी फूलने लगी है, उसके नीचे से उठी हुई महसूस होती है, या उसमें से अजीब गंध आ रही है, तो यह चेतावनी है कि खतरा नजदीक है। ऐसे में तुरंत सर्विस सेंटर से संपर्क करें।
क्या करें ताकि ब्लास्ट न हो?
- हमेशा ओरिजिनल चार्जर और बैटरी का इस्तेमाल करें।
- लैपटॉप को सख्त, फ्लैट सतह पर रखें ताकि वेंटिलेशन ठीक से हो सके।
- समय-समय पर बैटरी की स्थिति जांचते रहें।
- हीटिंग की स्थिति में लैपटॉप को बंद करके ठंडा होने दें।
- जरूरत हो तो कूलिंग पैड का इस्तेमाल करें।
ध्यान रखें, एक छोटी-सी सावधानी आपको बड़ी मुसीबत से बचा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








