Home
How to

Laptop स्लो क्यों हो रहा है? ये 5 गलतियां हो सकती हैं वजह

हम सभी उस स्थिति से गुजरे हैं, जब जरूरी प्रेजेंटेशन के बीच लैपटॉप अचानक फ्रीज हो जाए, गेम खेलते वक्त लैग करने लगे या फिर बूट होने में ही आधा टाइम ले ले। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? और क्या इन समस्याओं से बचा जा सकता है?

कोई जादू तो नहीं है जिससे लैपटॉप की स्पीड रातों-रात बढ़ जाए, लेकिन कुछ आदतें हैं जिन पर ध्यान देकर आप अपने लैपटॉप को लंबे समय तक बेहतर चला सकते हैं। आइए जानते हैं वे 5 गलतियां जिनकी वजह से आपका लैपटॉप स्लो हो रहा है।

Laptop स्लो क्यों हो रहा है?

1. गलत चार्जिंग की आदतें

लैपटॉप को हमेशा चार्जिंग पर लगाकर रखना, बार-बार बैटरी को 0% तक खत्म करना या फिर लोकल चार्जर का इस्तेमाल करना, आपके डिवाइस के लिए नुकसानदायक है। ये आदतें बैटरी की हेल्थ को तेजी से खराब करती हैं और ज्यादा हीट पैदा करती हैं। नतीजा यह होता है कि CPU और GPU स्लो होने लगते हैं।

  • बेहतर होगा कि आप बैटरी को 20% से 80% तक चार्ज रखें, हीट से बचाएं और हमेशा ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल करें।

2. RAM अपग्रेड न करना

RAM आपके लैपटॉप की शॉर्ट-टर्म मेमोरी होती है। अगर यह भर जाती है तो सिस्टम डेटा को हार्ड डिस्क पर डाल देता है, जो बेहद स्लो होती है। यही वजह है कि मल्टीटास्किंग करते समय लैपटॉप हैंग करने लगता है।

  • अगर आपके लैपटॉप में 8GB से कम RAM है और बार-बार स्लो हो रहा है, तो RAM अपग्रेड करना सबसे अच्छा विकल्प है।

3. स्टोरेज को ओवरलोड करना

अगर आपके लैपटॉप का स्टोरेज हमेशा भरा रहता है, तो परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है। खासकर SSD ड्राइव्स को 10-20% खाली रखना जरूरी है, ताकि उनकी स्पीड बनी रहे।

  • पुराने वीडियो डिलीट करें, अनयूज्ड सॉफ्टवेयर हटाएं और Disk Cleanup चलाएं। अगर HDD है तो डिफ्रैग्मेंट करें और अगर बजट हो तो SSD में अपग्रेड कर लें - स्पीड कई गुना बढ़ जाएगी।

4. वायरस और मालवेयर को नजरअंदाज करना

अनजाने लिंक पर क्लिक करना, पायरेटेड सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना या अनवेरिफाइड वेबसाइट विजिट करना, आपके लैपटॉप में वायरस और मालवेयर ला सकता है। ये बैकग्राउंड में CPU और RAM खा जाते हैं।

  • समय-समय पर फुल एंटीवायरस स्कैन चलाएं और बेकार के सॉफ्टवेयर अनइंस्टॉल कर दें।

5. हीटिंग को हल्के में लेना

ज्यादा गर्म होना लैपटॉप का सबसे बड़ा दुश्मन है। अगर फैन ब्लॉक हो गए हों या थर्मल पेस्ट सूख गया हो, तो लैपटॉप हीट होकर खुद को स्लो कर लेता है।

  • इसके लिए वेंट्स साफ करें, कूलिंग पैड का इस्तेमाल करें और कोशिश करें कि लैपटॉप को बेड या कंबल पर न चलाएं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X