Home
How to

लैपटॉप या डेस्कटॉप: क्या है आपके लिए बेहतर? खरीदने से पहले जानें ये बातें

Laptop vs desktop: लैपटॉप खरीदें या डेस्कटॉप? ये सवाल बहुत आम है। पढ़ाई से लेकर ऑफिस वर्क और गेमिंग तक सब इन्हीं की बदौलत संभव हो पाता है। ऐसे में अपने लिए सही डिवाइस का चुनाव करना बहुत जरूरी है।

लैपटॉप या डेस्कटॉप दोनों के अपने फायदे-नुकसान हैं, लेकिन सही चुनाव आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है। आइए, इस सवाल को प्वाइंट्स में समझने की कोशिश करते हैं।

लैपटॉप या डेस्कटॉप: क्या है आपके लिए बेहतर?

लैपटॉप के फायदे

Laptop की सबसे बड़ी खासियत है उसकी पोर्टेबिलिटी यानी आप इसे कहीं भी ले जा सकते हैं। अगर आप स्टूडेंट हैं, फ्रीलांसर हैं या ऑफिस के अलावा बाहर भी काम करते हैं, तो लैपटॉप एक स्मार्ट चॉइस है। ये बैटरी से चलता है, और वाई-फाई के साथ कहीं से भी इंटरनेट से कनेक्ट हो जाता है।

डेस्कटॉप कंप्यूटर

डेस्कटॉप कंप्यूटर एक स्थायी मशीन होती है, जो पावरफुल प्रोसेसर, ज्यादा RAM और बेहतर ग्राफिक्स कार्ड के साथ आती है। अगर आप गेमिंग करते हैं, वीडियो एडिटिंग या हैवी सॉफ्टवेयर चलाते हैं, तो डेस्कटॉप बेहतर परफॉर्मेंस देगा। इसके अलावा, डेस्कटॉप को आसानी से अपग्रेड किया जा सकता है यानी आप RAM, स्टोरेज, या ग्राफिक्स कार्ड बाद में भी बदल सकते हैं।

कीमत में कितना अंतर

कीमत की बात करें तो, डेस्कटॉप आमतौर पर लैपटॉप की तुलना में सस्ते पड़ते हैं। खासकर अगर आप पावरफुल सिस्टम चाह रहे हों। वहीं, लैपटॉप में portability के कारण थोड़ी प्रीमियम कीमत चुकानी पड़ती है।

यूज का तरीका लैपटॉप डेस्कटॉप क्यों बेहतर है?
ट्रैवल बेहतर अच्छा नहीं पोर्टेबिलिटी के लिए डिजाइन किया गया, कहीं भी ले जा सकते हैं।
गेमिंग और हाई-एंड ग्राफिक्स ठीक है बेहतर हाई-परफॉर्मेंस वाले कंपोनेंट्स को आसानी से अपग्रेड किया जा सकता है।
ऑफिस और स्टडी दोनों अच्छे हैं दोनों अच्छे हैं यह आपकी व्यक्तिगत पसंद और वर्कप्लेस पर निर्भर करता है।
सीमित बजट में पावरफुल सिस्टम ठीक है बेहतर समान कीमत में डेस्कटॉप में ज्यादा पावर और अपग्रेड विकल्प मिलते हैं।

तो क्या खरीदें?

  • अगर आपका काम अक्सर बाहर होता है, या जगह की कमी है, तो लैपटॉप बेस्ट रहेगा।
  • अगर आप ज्यादा पावर, लंबा इस्तेमाल और अपग्रेड की सुविधा चाहते हैं, तो डेस्कटॉप आपकी जरूरत को बेहतर पूरा करेगा।

लैपटॉप या डेस्कटॉप में से क्या आपके लिए बेस्ट चॉइस रहेगा। यह पूरी तरह से आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X