Aadhar से लिंक करें फ़ोन नंबर, ये है तरीका

आधार कार्ड न केवल एक फोटो आइडेंटिटी के रूप में बल्कि एक बेहद जरुरी डॉक्यूमेंट के रूप में सामने आ रहा है। बैंक अकाउंट से लेकर हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है। टैक्स रिटर्न फाइल करने तक में आधार की जरूरत होती है।

हाल ही में सरकार फ़ोन नंबर को भी आधार से लिंक करने पर जोर दे रही है, इसके लिए कई बार निर्देश भी दिए जा चुके हैं। बता दें कि फोन नंबर को आधार से लिंक के बड़े फायदे भी हैं। इससे आधार का इस्तेमाल कर अपने इनकम टैक्स return को ई-वेरीफाई कर सकते हैं।
साथ ही आप आधार से लिंक अन्य जानकारियों को ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं, जिसके लिए आपके फोन पर OTP आएगा। इसके अलावा भी फोन नंबर को आधार लिंक करने के अन्य फायदे भी हैं।
पहली बार लिंक कर रहे हैं आधार
स्टेप 1
फोन नंबर को पहली बार आधार से लिंक करने के लिए आपको ऑफलाइन तरीके की मदद लेनी होगी। इसके लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेंटर में जाना होगा।
स्टेप 2
फोन नंबर को पहली बार आधार से लिंक करने के लिए आपको ऑफलाइन तरीके की मदद लेनी होगी। इसके लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेंटर में जाना होगा।
स्टेप 3
अब इस फॉर्म को आधार सेंटर में जमा कर करें, इसके साथ आपको आधार कार्ड की फोटोकॉपी, आइडेंटिटी प्रूफ, पैन या पासपोर्ट फोटोकॉपी भी जमा करानी होगी।


Click it and Unblock the Notifications







