Home
How to

लोकसभा चुनाव 2019: अपने स्‍मार्टफोन पर ऐसे देखें चुनाव परिणाम

लोकसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं, अब सभी को नतीजों का इंतजार है। सात चरणों में मतदान के बाद अब 23 मई को चुनावों के नतीजे आ जाएंगे। आज के टेक्‍नोलॉजी के दौर में टीवी और अखबार काफी पीछे होते नजर आ रहे हैं, क्‍योंकि हम अपने स्‍मार्टफोन में एक क्लिक में ही देश और दुनिया की खबरों के बारे में जानकारी हासिल कर लेते हैं।

लोकसभा चुनाव 2019: अपने स्‍मार्टफोन पर ऐसे देखें चुनाव परिणाम

इसी तरह चुनावों के लाइव अपडेट्स भी आप अपने फोन में देख सकते हैं। आइए जानते हैं उस आसान ट्रिक के बारे में जिससे आप अपने फोन में अपने क्षेत्र की लोकसभा सीट के बारे में जानकारी पा सकते हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम 23 मई की शाम तक आएंगे। हालांकि सुबह 8 बजे से ही मतों की गणना शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही पहले घंटे से रुझाने आने शुरू हो जाएंगे।

स्मार्टफोन में चुनाव परिणाम देखें

अपने लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के बारे जानकारी के लिए आपको चुनाव आयोग की रिजल्ट दिखाने वाली वेबसाइट http://eciresults.nic.in/ में लॉग इन करना होगा। साथ ही आप चुनाव आयोग की ऐप Voter Helpline पर भी लोकसभा सीटवार (Lok Sabha Election Results 2019 Constituency-wise) परिणामों और रूझानों पर नज़र रख सकते हैं। ऐसे में आपको घंटों टीवी के आगे बैठकर नतीजों का इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

चुनाव आयोग की इस वेबसाइट और एप में लेटेस्ट रुझान पर आपको संदेह करने की जरूरत नहीं है आपको इस पर चुनाव परिणाम काफी सटी‍क और जल्‍दी दिखेंगे। इस ऐप और वेबसाइट से आप प्रत्‍येक प्रत्याशी को कितने वोट मिल रहे हैं ये भी जान सकते हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 के सीटवार परिणाम के साथ-साथ पार्टी-वार परिणाम भी आप देख पाएंगे। जिससे हर पार्टी को कितनी सीटें और कौन सी पार्टी कितनी आगे चल रही है, इसकी जानकारी हासिल कर पाएंगे। चुनाव आयोग की वेबसाइट और ऐप पर आप निष्पक्ष और बिना किसी विज्ञापन के रिजल्ट देख पाएंगे।

बता दें देश में लोकसभा चुनाव 2019 का आखिरी चरण का मतदान 19 मई को हुआ। मतदान खत्‍म होने के एक घंटे बाद ही न्‍यूज चैनलों और एंजेसियों ने अपने एक्जिट पोल जारी किए। एग्जिट पोल के मुताबिक, देश की जनता ने एक बार फिर भाजपा की सरकार बनती दिखाई दे रही है।

हालांकि यह एक्जिट पोल कितने सही साबित होते हैं इसका खुलासा 23 मई को हो जाएगा। ऐसे में आप अपने स्‍मार्टफोन में ही चुनावों के परिणाम जानें और देखें कि इस बार किसको मिल रही है सत्‍ता की गद्दी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Lok Sabha elections have ended, now everyone is waiting for the results. After the polling in seven phases, the results of elections will now come on May 23. Similarly, you can see live updates of elections in your phone. Let's know about the easy trick from which you can find information about the Lok Sabha seat of your area in your phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X