Facebook Tips: इन 5 तरीकों से ऑनलाइन फेसबुक से कमाएं पैसे
दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में Facebook का पहला नंबर है। मेटा के स्वामित्व वाले इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर करोड़ों यूजर्स हैं। आज फेसबुक से लोग लाखों रुपये कमाते हैं और आपके पास भी कई सारे ऑप्शन्स है जिससे फेसबुक पर आप भी अच्छी खासी इनकम बना सकते हैं और वो भी थोड़ा बहुत समय देकर। तो आइए आज हम जानते हैं कुछ टिप्स जिसकी मदद से आप Facebook से कमाई कर सकते हैं।

फेसबुक से पैसे कमाने के बेस्ट टिप्स
हमने यहाँ पर कुछ बेहतरीन टिप्स बताये है जिसकी मदद से आप फेसबुक पर कुछ समय बिताकर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं, तो आइए डिटेल्स में जानते हैं।
वीडियो बनाकर करें अपने Facebook पेज को मोनेटाइज
YouTube की तरह ही फेसबुक भी यूजर्स को अपने वीडियो को मोनेटाइज करने का अवसर देता हैं जिससे अर्निंग की जा सके। आप अपने अनुसार यानी जिस फील्ड में बेस्ट है उसके वीडियो बनाकर आप फेसबुक पर अपलोड करके पैसे कमा सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको एक फेसबुक पेज बनाने की जरूरत होगी।
इंफ्लुएंसर बनकर कमाएं पैसे
आजकल इंफ्लुएंसर बनने का क्रेज काफी ज्यादा है। लोग इंफ्लुएंसर बनकर लाखों रुपये सोशल मीडिया से कमा रहे है और उसके एक फेसबुक भी है। आप फेसबुक पर इंफ्लुएंसर बनकर पेड प्रोमोशन करके अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपके पेज पर 10 हजार से ज्यादा लाइक्स तो होने ही चाहिए।
ब्लॉग बनाकर करें कमाई
एक और तरीका है ब्लॉग से कमाई करने का। जी हाँ, जैसे ब्लॉग को Google Adsense से जोड़कर कमाई करते हैं वैसे ही Facebook Instant Article का फीचर है जिससे आप पेज बनाकर ब्लॉग को मोनेटाइज कर सकते हैं। इसके लिए भी आपके पेज पर कम से कम 10 हजार लाइक्स होने चाहिए।
लाइव इवेंट से भी कर सकते हैं फेसबुक पर कमाई
इन सबके अलावा आप ऑनलाइन Facebook पर लाइव इवेंट होस्ट करके भी कमाई कर सकते हैं। इसमें इवेंट को अटेंड करने वाले यूजर्स पे करेंगे जिससे आपको कमाई होगी।
एफिलिएट मार्केटिंग
अगर आपके पास अच्छे खासे लाइक वाला या कुछ बड़ी संख्या में मेम्बर्स वाला Facebook Group है, तो आप अपने एफिलिएट लिंक को शेयर करके भी अर्निंग कर सकते हैं। इसमें आपको प्रोडक्ट के बिकने पर कुछ प्रतिशत का कमीशन मिलता हैं।


Click it and Unblock the Notifications





