Instagram पर सिर्फ स्क्रॉलिंग में ही टाइम बर्बाद कर रहे हैं, तो अब इन टिप्स से कमाएं पैसे
मेटा के स्वामित्व वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) आज पूरी दुनिया में सबसे पॉपुलर है। इसका इस्तेमाल करोड़ों यूजर्स करते हैं। हालांकि इसका क्रेज तब ज्यादा बढ़ा जब भारत में टिक टॉक (Tik Tok) को बैन किया गया था। इंस्टाग्राम के कई फायदे भी है। जी हाँ, Instagram पर सिर्फ स्क्रॉलिंग ही नहीं अब आप पैसे भी कमा सकते हैं। आजकल बहुत से लोग इससे बहुत अच्छी इनकम कर रहे हैं। तो आइए कुछ टिप्स जानते हैं जिससे आप भी इंस्टाग्राम से पैसे कमा सकते हैं।

इन टिप्स और ट्रिक्स से Instagram से कमाएं पैसे
आज हम यहाँ आपको कुछ बेहतरीन टिप्स बताएंगे जिसकी मदद से आप मजे-मजे में Instagram का इस्तेमाल करके पैसे कमा सकते हैं।
सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बंद कर इंस्टाग्राम से कमाए पैसे
आजकल बहुत से लोग इंफ्लुएंसर बनकर Instagram और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म से पैसे कमा रहे हैं। आप इंस्टाग्राम पर एक इंफ्लुएंसर बनकर अच्छी खासी इनकम कर सकते हैं। अगर आपके अकाउंट पर अच्छे खासे फ़ॉलोअर्स होते हैं, तो आप पैड पोस्ट और स्टोरी करके पैसे कमा सकते हैं।
एफिलिएट लिंक्स को करें प्रोमोट
अगर आपके Instagram अकाउंट पर 5000 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं, तो आप Affiliate Links को प्रोमोट करके पैसे कमा सकते हैं। एफिलिएट लिंक को प्रोमोट करना बहुत आसान हैं और अगर कोई प्रोडक्ट आपकी लिंक से बिकता है, तो आपको कुछ कमीशन मिलता है।
ऑनलाइन शॉप से कमाएं
बहुत से यूजर्स आज Instagram पर शॉपिंग से भी पैसे कमा रहे हैं। जैसा कि आपको पता ही है कि अभी ईकॉमर्स का बहुत चलन है, इसलिए आप ऑनलाइन शॉप खोलकर अच्छी खासी इनकम बना सकते हैं।
कंसल्टेंट या कोच बनकर कमाएं पैसे
एक और टिप्स यह है कि आप Instagram पर कंसल्टेंट और कोचिंग भी शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपमें कुछ विशेषता होनी अनिवार्य है। जैसे अगर आप फिटनेस ट्रेनर हैं, तो लोगों को ऑनलाइन ट्रैन करके भी इनकम बना सकते हैं।
तो अभी समय हैं और अगर आप सिर्फ दिनभर Instagram पर स्क्रॉलिंग में ही समय बर्बाद करते हैं, तो इन टिप्स से स्क्रॉलिंग के साथ-साथ कुछ पैसे भी बना सकते हैं। उम्मीद करते हैं आपको भी ये टिप्स अच्छे लगे होंगे और आप अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







