Home
How to

अब अपनी फोटो को बनाएं Shinchan जैसा! WhatsApp पर आया मजेदार AI बोट, वो भी बिल्कुल फ्री

बचपन में हम सब ने अपने Shinchan और Doraemon जैसे कॉर्टून देखे हैं। क्या आपको भी याद हैं वो बचपन के बेफिक्र दोपहर जब हम टीवी पर Shinchan देखकर हंसी से लोटपोट हो जाते थे? उसके शरारती अंदाज और प्यारी हरकतें आज भी हमारे दिलों में जिंदा हैं। नोबिता का रोना और डोरेमॉन से गैजेट मांगना हमारे लिए आम बात हो गई थी। अगर हम आपसे कहे कि हम आपकी पुरानी यादें ताजा करने में मदद कर सकते हैं तो , जी हां अब उस ही पुरानी याद को एक नए और मजेदार अंदाज में जीने का मौका सामने आया है।

आप अपनी फोटो को बिल्कुल Shinchan-style कार्टून कैरेक्टर में बदल सकते हैं। आपको बस वॉट्सऐप के एक बॉट की जरूरत है,जो आपके लिए फ्री में ये काम करेगा। यह ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है और Ghibli-style आर्ट के बाद अब सोशल मीडिया पर नया क्रेज बन सकता है। जानिए कैसे आप भी सिर्फ कुछ स्टेप्स में अपनी फोटो को Shinchan बना सकते हैं।

WhatsApp AI बोट से बना सकते हैं फोटो को Shinchan के कैरेक्टर जैसा

कैसे बनाएं Shinchan-स्टाइल फोटो

1. Puch AI से WhatsApp पर बात शुरू करें

  • सबसे पहले इस लिंक पर क्लिक करें: PUCH AI BOT LINK
  • यह लिंक आपके WhatsApp पर एक नए चैट को ओपन करेगा।
  • इसमें Puch AI नाम का एक इंटरैक्टिव बोट होगा (यह कुछ हद तक Meta AI की तरह काम करता है)।

2. अपनी फोटो अपलोड करें

  • Puch AI आपको एक फोटो अपलोड करने को कहेगा।
  • आप अपनी गैलरी से कोई भी फोटो चुन सकते हैं या फिर नया क्लिक कर सकते हैं।

3. टाइप करें मैजिक कमांड

  • अपनी फोटो भेजने के बाद कमांड दें।
  • यह कमांड आपके फोटो को एक Shinchan स्टाइल कार्टूल में बदलने का आदेश देगा।
WhatsApp AI बोट से बना सकते हैं फोटो को Shinchan के कैरेक्टर जैसा

4. कुछ सेकंड में होगा जादू

  • कुछ ही सेकंड यानी लगभग 10-20 सेकंड में, Puch AI आपकी फोटो को एक शानदार Shinchan स्टाइल कॉर्टून कैरेक्टर में बदल देगा।
  • यह प्रोसेस न केवल तेज है बल्कि काफी सटीक और मजेदार भी है।

और भी स्टाइल में बना सकते हैं फोटो?

इसके अलावा आप किसी भी इमेज को कार्टून फॉर्म में कन्वर्ट कर सकते हैं। आपको बस इस एआई को कमांड देना होगा और आपका काम हो जाएगा। बता दें कि ये ऐप वर्जन और डेस्कटॉप वर्जन दोनों के साथ काम करता है।

क्यों है ये ट्रेंड इतना खास?

  • इस AI ट्रेंड से आप उन सुनहरे पलों को फिर से जी सकते हैं।
  • अभी के लिए यह सर्विस बिल्कुल मुफ्त है और आप 3 से 4 तस्वीरें बना सकते हैं।
  • ये क्यूट Shinchan-style फोटो Instagram Reels, Stories या WhatsApp DP कहीं भी शेयर कर सकते हैं।
  • कोई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं, सिर्फ WhatsApp पर एक बोट से चैट करके काम हो जाएगा।
WhatsApp AI बोट से बना सकते हैं फोटो को Shinchan के कैरेक्टर जैसा

कहां करें इसका इस्तेमाल?

  • अपने बचपन की फोटो को इस स्टाइल में बदलें।
  • क्यूट फैमिली अवतार बनाएं और सोशल मीडिया पर शेयर करें।
  • इसे अपनी प्रोफाइल पिक या स्टोरी में लगाएं और लाइक्स बटोरें।

अगर आप भी कुछ नया, क्रिएटिव और मज़ेदार करना चाहते हैं, तो ये ट्रेंड आपके लिए परफेक्ट है। न कोई ऐप की जरूरत, न कोई पैसा खर्च, सिर्फ WhatsApp और एक क्लिक से आपकी दुनिया में आ सकता है प्यारा सा Shinchan! जल्दी करें, क्योंकि ये फ्री सर्विस ज्यादा दिनों तक सीमित रह सकती है।

Note: ये एक WhatsApp एआई चैटबॉट है, जिसे आप लिंक के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
make your photo like Shinchan and doraemon! A fun AI bot has arrived on WhatsApp, that too absolutely free
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X