Home
How to

पुराने फोन को बनाएं नए जैसा! दूर हो जाएगी हैंग होने की समस्या; बस करें ये काम

स्मार्टफोन की स्लो परफॉर्मेंस से तंग आ चुके हैं और नए पर स्विच करना चाहते हैं। अगर हां.. तो रुकिए। फोन की स्पीड स्लो होने के पीछे कुछ गलतियां हो सकती हैं, जो आप कर रहे हैं।

अगर आप अपने फोन की स्पीड को बूस्ट करना चाहते हैं तो केवल 10 मिनट में ऐसा हो सकता है। बस इसके लिए आपको कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखना होगा। आइए जानते हैं इन टिप्स और ट्रिक्स के बारे में।

पुराने फोन को बनाएं नए जैसा! दूर हो जाएगी हैंग होने की समस्या

होम स्क्रीन रखें साफ-सुथरी

स्लो से रॉकेट सी स्पीड पर शिफ्ट होना चाहते हैं तो सबसे पहले अनयूज्ड ऐप्स और विजेट्स को हटाएं। लाइव वॉलपेपर्स लगाने से बचना चाहिए। इससे बैटरी और प्रोसेसर दोनों प्रभावित होते हैं और स्पीड भी स्लो हो जाती है। इसके अलावा आपको सिस्टम अपडेट्स को इग्नोर नहीं करना चाहिए।

ध्यान रखें ये जरूरी चीजें

  1. साफ इंटरफेस रखने से होम स्क्रीन लोडिंग में देरी नहीं होती और नेविगेशन स्मूद होता है।
  2. लेटेस्ट सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करना डिवाइस की स्टेबिलिटी और स्पीड दोनों में सुधार लाता है।
  3. विजुअल इफेक्ट्स को करें सीमित
  4. iOS और एंड्रॉइड दोनों में motion effects को कम करने का विकल्प होता है (Accessibility settings में)।
  5. ट्रांजिशन इफेक्ट्स अच्छे लगते हैं, लेकिन ये पुराने फोन की स्पीड स्लो कर सकते हैं।
  6. इन्हें बंद करके इंटरफेस कहीं ज्यादा रिस्पॉन्सिव बन सकता है।

यह सब क्यों करें?

ये स्टेप्स तेज, मुफ्त और आसान हैं। इनके जरिए आप अपने फोन की स्पीड को बूस्ट कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका फोन नए की तरह काम करने लग जाएगा। फोन का बैकअप लेकर इन सब चीजों को चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, बैकग्राउंड में चलने वाले ऐप्स और ऑटो-सिंकिंग सर्विसेज को सीमित करना भी जरूरी है।

बार-बार नोटिफिकेशन भेजने वाले ऐप्स को बंद कर दें या उनके नोटिफिकेशन सेटिंग्स को कस्टमाइज करें। इंटरनल स्टोरेज में 80-90% से ज्यादा डेटा भरने से फोन धीमा हो सकता है, इसलिए समय-समय पर कैश क्लियर करें और जरूरी न होने वाली फाइल्स को डिलीट करते रहना चाहिए।

अगर संभव हो तो लाइट-वर्जन ऐप्स का इस्तेमाल करें जो कम रैम और डेटा का उपयोग करते हैं। इन उपायों से न केवल परफॉर्मेंस सुधरेगी बल्कि बैटरी बैकअप भी बेहतर होगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X