Smartphone में Location Tracking को कैसे करें बंद
आप इसे जानते है या नहीं, आपकी बहुत सारी पर्सनल इनफार्मेशन इंटरनेट पर एकत्र की जाती है। अधिकांश वेबसाइट और ऐप मार्केटिंग के लिए व्यवहार और वरीयताओं ( Behavior and Preferences ) के बारे में जानने के लिए आपको ट्रैक ( Track ) कर रहे है।

ऐसा इसलिए भी है क्योंकि इस जानकारी की मदद से ये ऐप्स आपके लिए एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने की कोशिश करते है। पर क्या हो जब ऐप्स के बंद होने पर भी ये आपकी लोकेशन ट्रैक ( Location Track ) कर रहे है, तब यह चिंता का विषय है।
सबसे पहले पता करें कि किन ऐप्स के पास Location Data एक्सेस है और किन ऐप्स को इसकी आवश्यकता है। इससे पहले कि आप अपने Location Data ऐप्स की पहुंच में कटौती करना शुरू करें, एक अच्छा पहला कदम यह होगा कि आप इस बात को समझे की किन ऐप्स को वास्तव में आपके Location Data की आवश्यकता है।

कुछ ऐप्स बिना किसी खास मकसद के भी आपकी Location Tracking एक्सेस मांगते है। इनमें मूवी टिकट बुक करने वाले प्लैटफॉर्म, फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर, स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म और सोशल मीडिया जैसे ऐप्स शामिल है।
चिंता न करें आज हम आपको बताने वाले है कि आप कैसे ऐप्स की लोकेशन पर्मिशन को हटा सकते है
स्टेप 1: अपने एंड्रॉइड फोन की सेटिंग्स में जाएं।
स्टेप 2: यहां Privacy ऑप्शन में मौजूद Permission Manager में जाकर Location सेलेक्ट करें ।
नोट : यहां पर आपको "Allowed all the time" और "Allowed only while in use" कैटेगरी में ऐप्स मिलेंगे। पहली कैटेगरी में मौजूद ऐप्स आपके फोन की लोकेशन को "हर वक्त" एक्सेस कर सकते है और दूसरी कैटेगरी में मौजूद ऐप्स सिर्फ तभी लोकेशन का पता लगा सकते है जब आप इन्हें चालू करते है।
स्टेप 3: आपको जिस ऐप की लोकेशन पर्मिशन बंद करनी है, उनपर टैप करिकरें ।

नोट : आप इसी जगह पर यह भी तय कर सकते हैं कि कोई ऐप आपकी लोकेशन को कब एक्सेस कर सकता है। "Allow all the time" या "Allow only while using the app" साथ ही "Ask every time" सेलेक्ट करने पर ऐप ओपन होने पर हर बार आपसे लोकेशन पर्मिशन मांगेगा। आखिरी ऑप्शन "Don't allow" का ऑप्शन ऐप के लिए लोकेशन का एक्सेस पूरी तरह बंद कर देगा।
स्टेप 4: अगर आपको लोकेशन पर्मिशन बंद करनी है तो आपको "Don't Allow" का ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा।
iPhone में लोकेशन पर्मिशन को बदलने के लिए आपको Settings > Privacy > Location Services में जाना होगा और यहां पर एंड्रॉइड की तरह ही ऐप्स के लिए लोकेशन सर्विस बंद कर सकते हैं और बदल भी सकते है।


Click it and Unblock the Notifications








