Home
How to

माइक्रोवेव में ब्लास्ट का खतरा! ये 5 चीजें कभी न रखें, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

Microwave ओवन आज हर किचन का हिस्सा बन चुका है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें कुछ चीजें रखना खतरनाक साबित हो सकता है? कुछ ऐसी आम चीजें हैं, जो अगर माइक्रोवेव में रख दी जाएं, तो वह न सिर्फ उसमें आग लगा सकती हैं बल्कि बम की तरह फट भी सकती हैं।

इससे न सिर्फ आपका माइक्रोवेव खराब हो सकता है बल्कि आपकी जान को भी खतरा हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि हम जानें कि किन चीजों को माइक्रोवेव में बिल्कुल नहीं रखना चाहिए। आइए जानते हैं उन 5 चीजों के बारे में, जो माइक्रोवेव में रखने से बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

माइक्रोवेव में ब्लास्ट का खतरा! ये 5 चीजें कभी न रखें

एल्युमिनियम फॉयल या धातु के बर्तन

माइक्रोवेव में किसी भी तरह की धातु रखना सबसे बड़ा खतरा होता है। एल्युमिनियम फॉयल, स्टील के चम्मच या मेटल की प्लेट्स से स्पार्किंग शुरू हो जाती है, जो आग तक पहुंच सकती है।

उबले हुए अंडे

अंडे को माइक्रोवेव में गर्म करना बिल्कुल भी सेफ नहीं है। इसमें मौजूद प्रेशर माइक्रोवेव के अंदर बढ़ जाता है और अंडा फट सकता है, जिससे तेज धमाका हो सकता है।

प्लास्टिक कंटेनर (Low-Grade)

हर तरह का प्लास्टिक माइक्रोवेव सेफ नहीं होता। सस्ते प्लास्टिक कंटेनर गर्म होने पर केमिकल छोड़ते हैं जो खाने में मिलकर सेहत के लिए ज़हर बन सकते हैं। BPA फ्री या माइक्रोवेव सेफ प्लास्टिक ही इस्तेमाल करना चाहिए।

पेपर बैग या टिशू

पेपर बैग, अखबार या टिशू पेपर को माइक्रोवेव में रखना आग को न्योता देने जैसा होता है। ये तेजी से जलते हैं और कुछ ही सेकंड्स में आग पकड़ सकते हैं।

बिना ढक्कन के लिक्विड

अगर आप बिना ढक्कन के कोई सूप, दूध या पानी गर्म करते हैं, तो गर्माहट के कारण वह अचानक उबल सकता है और माइक्रोवेव के अंदर फैलकर स्पार्किंग कर सकता है।

माइक्रोवेव एक सुविधाजनक उपकरण है, लेकिन सावधानी जरूरी है। ऊपर दी गई चीजों को माइक्रोवेव से दूर रखना ही समझदारी है। छोटी सी गलती बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X