Home
How to

फेस्टिव ऑफर्स में खरीदारी करना पड़ सकता है भारी! भूलकर भी न करें ये गलतियां

फेस्टिव सीजन आते ही मार्केट और ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर सेल और डिस्काउंट का तड़का लग जाता है। ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले ग्राहकों को बड़ी संख्या में डील्स और ऑफर्स देखने को मिलते हैं। ऐसे मौके पर लोग खरीदारी के लिए काफी उत्साहित रहते हैं, लेकिन यही समय फ्रॉडस्टर्स के लिए भी सुनहरा अवसर साबित होता है।

इस दौरान नकली वेबसाइट्स, फर्जी ऑफर्स और स्कैम लिंक के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाया जाता है। अगर ग्राहक थोड़ी सावधानी बरतें, तो ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान धोखाधड़ी से बचा जा सकता है। आइए, जानते हैं फेस्टिव ऑफर्स में खरीदारी करते समय किन गलतियों से बचना चाहिए।

फेस्टिव ऑफर्स में खरीदारी करना पड़ सकता है भारी!

1. फेक वेबसाइट्स पर भरोसा करना

फेस्टिव सीजन में कई स्कैमर्स असली वेबसाइट्स जैसी दिखने वाली फर्जी साइट्स बना देते हैं। ऐसे में खरीदारी करने से पहले हमेशा यह जांचें कि वेबसाइट का URL (डोमेन) सही है या नहीं। '.com', '.in' या असली ब्रांड के नाम से मेल खाता हुआ लिंक ही ओपन करें।

2. आकर्षक ऑफर्स के जाल में फंसना

अक्सर ठग ऐसे डिस्काउंट दिखाते हैं जो सच होने के लिए बहुत अच्छे लगते हैं। जैसे ₹80,000 का फोन सिर्फ ₹10,000 में। ऐसे ऑफर्स के लालच में न पड़ें और आधिकारिक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म या ब्रांड की वेबसाइट से ही खरीदारी करें।

3. असुरक्षित पेमेंट मोड का इस्तेमाल

हमेशा क्रेडिट/डेबिट कार्ड, UPI या कैश ऑन डिलीवरी जैसे सुरक्षित पेमेंट ऑप्शन चुनें। किसी भी संदिग्ध लिंक या अनजान वॉलेट में पेमेंट न करें।

4. रिव्यू और रेटिंग्स को इग्नोर करना

ऑनलाइन खरीदारी करने से पहले प्रोडक्ट के रिव्यू और रेटिंग्स जरूर देखें। नकली विक्रेता अक्सर फेक प्रोडक्ट भेज देते हैं। कई बार वेबसाइट पर फर्जी रिव्यू भी होते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि कई जगह रिव्यू चेक हों।

5. पर्सनल डिटेल्स शेयर करना

कभी भी अपने कार्ड डिटेल्स, OTP या बैंकिंग जानकारी किसी के साथ शेयर न करें। असली कंपनियां कभी फोन या मैसेज के जरिए ऐसी जानकारी नहीं मांगतीं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X