चोरी-छिपे आपकी लोकेशन हो रही ट्रैक! बड़े नुकसान से बचना है तो लापरवाही न बरतें; फॉलो करें ये सेफ्टी टिप्स
आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है। चाहे कॉल करना हो, फोटो-वीडियो शेयर करना हो या ऑनलाइन पेमेंट, सबकुछ इसी छोटे से फोन से होता है। लेकिन जैसे-जैसे फोन पर हमारी निर्भरता बढ़ी है, वैसे-वैसे साइबर क्राइम, हैकिंग और प्राइवेसी से जुड़े खतरे भी बढ़े हैं। इसके कारण खुद को सेफ रखना एक बड़ी चुनौती बन गई है।
इन्हीं खतरों में से एक है लोकेशन ट्रैकिंग। अगर कोई चुपके से आपकी लोकेशन ट्रैक कर रहा है, तो आपकी प्राइवेसी और सुरक्षा दोनों खतरे में पड़ सकती हैं। अच्छी बात ये है कि आप खुद कुछ आसान स्टेप्स से पता कर सकते हैं कि कहीं आपकी लोकेशन तो ट्रैक नहीं हो रही।

कहीं सेफ्टी खतरे में तो नहीं?
फोन में बैंकिंग इंफॉर्मेशन, फोटो, कॉन्टेक्ट्स वगैरह जैसी ढेर सारी पर्सनल डिटेल्स रहती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप ये चेक करते रहें कि आपकी लोकेशन कौन-कौन देख सकता है। इसे चेक करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो किए जा सकते हैं।
- सबसे पहले अपने फोन में Settings ऐप खोलें।
- नीचे स्क्रॉल करें और Google का ऑप्शन चुनें (अगर न मिले तो सर्च बार में टाइप करें)।
- अब Manage Your Google Account पर टैप करें।
- यहां People & Sharing सेक्शन में जाएं।
- यहां उन लोगों की लिस्ट दिखेगी जिनके साथ आपने अपनी लोकेशन शेयर की हुई है।
- अगर लिस्ट में कोई अनजान या संदिग्ध नाम दिखे, तो तुरंत उनकी लोकेशन एक्सेस बंद कर दें।
- इस तरह आप सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपकी लोकेशन किसी गलत हाथ में न जाए।
किन ऐप्स के पास लोकेशन का एक्सेस
सिर्फ लोग ही नहीं, कई मोबाइल ऐप्स भी आपकी लोकेशन का एक्सेस मांगते हैं, वो भी बिना जरूरत के। इसलिए ये भी चेक करना जरूरी है।
- फिर से Settings में जाएं।
- अब Location सेक्शन पर टैप करें।
- इसके बाद App Permissions या App Location Access का ऑप्शन चुनें।
- यहां आपको सभी ऐप्स की लिस्ट दिखेगी जो आपकी लोकेशन एक्सेस कर सकते हैं।
आप तय कर सकते हैं कि किस ऐप को लोकेशन की इजाजत दें, किससे छीन लें, या किसे सिर्फ ऐप इस्तेमाल करते वक्त परमिशन दें।
टिप: हर कुछ समय पर ऐप्स की लोकेशन सेटिंग्स जरूर चेक करें। जो ऐप्स बिना वजह लोकेशन मांग रहे हैं, उनका एक्सेस बंद कर दें। इससे आपकी प्राइवेसी भी सुरक्षित रहेगी और फोन की बैटरी भी बचेगी।
अगर आपको शक है कि कोई आपकी लोकेशन ट्रैक कर रहा है, तो घबराएं नहीं। जानिए आसान तरीके जिनसे आप मोबाइल पर चेक कर सकते हैं कि कौन आपकी Location Access कर रहा है और कैसे उसे तुरंत बंद करें।


Click it and Unblock the Notifications








