Home
How to

स्मार्टफोन को गर्म होने से कैसे बचाएं?

गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है और अब स्मार्टफोन भी काफी ज्यादा गर्म हो जाते है। आपने भी देखा होगा जब हम फोन का इस्तेमाल करते हैं या चार्ज करते हैं तब मोबाइल फोन काफी ज्यादा गर्म (Heat) हो जाता है। इसके लिए आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आये है जिसकी मदद से आप गर्मियों में अपने फोन बचा सकते हैं अन्यथा आपका स्मार्टफोन ब्लास्ट हो सकता है। तो आइए जानते हैं विस्तार से।

स्मार्टफोन को गर्म होने से कैसे बचाएं?

गर्मी के सीजन में अपने स्मार्टफोन को गर्म होने से कैसे बचाएं

थर्ड पार्टी चार्जिंग का इस्तेमाल न करें

यदि आप भी अपने स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए किसी अन्य का या थर्ड पार्टी चार्जर का इस्तेमाल करते हैं, तो गर्मियों यह आपके लिए मुसीबत बन सकता है। इसलिए गर्मियों के सीजन में किसी अन्य कंपनी के चार्जर का इस्तेमाल न करें तो ही बढ़िया रहेगा।

फोन अगर गर्म हो जाएं तो न करें चार्ज

यदि आप लंबे समय तक फोन का इस्तेमाल करते हैं और जब डिस्चार्ज हो जाता है तो आप उसको चार्जिंग करना चाहेंगे लेकिन अगर स्मार्टफोन बहुत ज्यादा गर्म है तो आपको कुछ समय तक चार्ज नहीं लगाना चाहिए अन्यथा उसके साथ ब्लास्ट हो सकता है।

सूरज की तेज रोशनी से मोबाइल को रखें दूर

यदि आप पैदल चलते समय सड़क पर फोन से किसी से बात कर रहे हैं तो कोशिश करें कि आपके मोबाइल फोन पर सूरज की किरणें सीधे न पड़ें। मोबाइल फोन सूरज की रोशनी में तेजी से गर्म होते हैं और उनके ब्लास्ट होने का डर बढ़ जाता है।

चार्जिंग के साथ न करें मोबाइल पर बात

बहुत बार देखा गया है कि लोग फोन को चार्जिंग में लगाकर बातें करते रहते हैं जो कि एक खतरनाक हो सकता है। मोबाइल चार्ज होने के समय सीधे बिजली के संपर्क में होता है और काफी गर्म हो चुका होता है। उसी दौरान फोन पर बात करने के कारण उसमें ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए चार्जिंग के दौरान बात करने से बचना चाहिए।

फालतू ऐप्स न रखें

यदि आप अपने स्मार्टफोन में बहुत सारे ऐसे ऐप्स रखते हैं जिनका इस्तेमाल बहुत कम करते हैं तो आपको उन्हें हटा लेना चाहिए क्योंकि बेकार ऐप्स के कारण आपका मोबाइल फोन बहुत गर्म हो जाता हैं।

ज्यादा गर्म होने पर फोन का कवर निकाल दें

अगर आपका मोबाइल फोन गर्मी में बहुत ज्यादा गर्म हो गया है तो उसका कवर तुरंत निकाल दें। और उसको ठंडा होने दें।

लगातार इस्तेमाल करने से बचें

यदि आप भी मोबाइल फोन के आदी है और दिनभर वीडियो देखते हैं या वीडियो गेम खेलते रहते हैं, तो इससे आपका मोबाइल फोन काफी ज्यादा गरम हो जाता है। इसलिए समय के साथ आपको स्मार्टफोन को भी आराम देना चाहिए ताकि गर्मियों में स्मार्टफोन ठंडा हो सकें।

बार-बार चार्ज करने से बचें

यदि आपकी भी अपने मोबाइल फोन को 100% यानि फुल चार्ज रखने की आदत हैं, तो इसको भूलना होगा, क्योंकि गर्मियों में नॉर्मल दिनों में बार-बार अपने फोन को चार्ज नहीं करना चाहिए क्योंकि बैटरी खराब होती है और मोबाइल बहुत गर्म हो जाता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Mobile Phone Summer Heating Problems Solution In Hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X