सुबह उठते ही फोन चलाते हैं? तो हो जाएं सावधान! 90% लोग करते हैं ये गलती
Morning Phone Addiction: अगर पूछा जाए कि आप सुबह उठते ही सबसे पहला काम क्या करते हैं, तो ज्यादातर लोगों का जवाब होगा- फोन चलाते हैं। सुबह आंख खुलते ही सबसे पहले फोन देखना एक आम आदत बन गई है। बिस्तर पर लेटे-लेटे सोशल मीडिया चेक करना, ईमेल देखना या खबरें पढ़ना कई लोग पसंद करते हैं, लेकिन यह आदत भले ही आम दिखती है।
हालांकि, इसके परिणाम बहुत गंभीर हो सकते हैं। सुबह उठते ही फोन चलाने की आदत आपको कई गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकती है। यह कैसे खतरनाक है और इससे कैसे बचा जा सकता है? हम यहां बताने वाले हैं।

सुबह उठते ही फोन चलाना खतरनाक ?
सुबह-सुबह बिना वॉर्म-अप के अचानक स्क्रीन की तेज रोशनी आंखों पर सीधा असर डालती है। इससे आंखों में जलन, थकान, धुंधलापन और लॉन्ग टर्म में डिजिटल आई स्ट्रेन की दिक्कत हो सकती है। खासकर जब सुबह की नींद अभी पूरी तरह खुली नहीं होती, तब स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट दिमाग को भ्रमित कर सकती है।
मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर
सुबह उठते ही सोशल मीडिया स्क्रॉल करना आपकी सेहत को गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकता है। यह तनाव, चिंता और डिप्रेशन को बढ़ा सकता है। ऐसा होने से आपकी रोजमर्रा की दिनचर्या प्रभावित हो सकती है।
गर्दन और पीठ का दर्द
बिस्तर पर अजीब स्थिति में लेटे होकर फोन का यूज करने से आपकी गर्दन और रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है। यह गर्दन में दर्द पीठ के ऊपरी हिस्से में अकड़न और स्लिप डिस्क जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। लंबे समय में यह आपकी पोस्चर को भी खराब कर सकता है।
प्रोडक्टिविटी में कमी
फोन पर सुबह का समय बिताने से आप अपने दिन की प्लानिंग भी नहीं बना पाते हैं, जो समय शरीर को तरोताजा करने का होता है, उस समय आप फोन की स्क्रीन के सामने नजर जमाए रहते हैं। इससे दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो जाती है।
इस आदत से कैसे बचें?
- अलार्म घड़ी का यूज करें: अपने फोन को बेडरूम से बाहर रखें और अलार्म के लिए एक अलग घड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- फोन-फ्री जोन: अपने बेडरूम को फोन-फ्री जोन बनाने की कोशिश करें।
- सुबह की दिनचर्या तय करें: उठने के बाद कुछ मिनटों के लिए स्ट्रेचिंग करें, पानी पिएं,या कुछ देर खुली हवा में टहलें।
- धीरे-धीरे कम करें: शुरुआत में 15 मिनट के लिए फोन न देखने का लक्ष्य रखें, फिर इसे धीरे-धीरे बढ़ा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








