Gallery में जाने की जरूरत नहीं,बस इस Trick से Whatsapp की सारी Photos करे delete!
Whatsapp Tricks: आज को दौर में वॉट्सएप सबसे पॉपुलर सोशल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म (social messaging platform) है. इस app का इस्तेमाल भारत में सबसे ज्यादा किया जाता है. कोविड (covid) के बाद से इसका यूज पहले से और ज्यादा होने लगा है. ऑफिस का काम हो या फिर स्टूडेंड्स का स्टडी मटेरियल. हर चीज इसी से शेयर की जाती है. वॉट्सएप पर अक्सर देखा जाता है कई ग्रुप बने होते हैं जैसे-फैमिली ग्रुप,दोस्तों के ग्रुप या फिर ऑफिस का ग्रुप. इन सभी ग्रुप में कुछ न कुछ तस्वीर पोस्ट होती रहती हैं, जो हमारे कोई काम की नहीं होतीं.

लगभग ऐसा सभी के जीवन में होता है कि सुबह-सुबह अक्सर लोग गुड मॉर्निंग फोटो (Good morning images) भेज देते हैं जो सबसे ज्यादा परेशान करती है. वहीं इसे download करने के लिए डेटा भी जाता है और फोन का स्पेस भी. स्टोरेज खत्म होने के बाद हमें इसे डिलीट करना पड़ता है. लेकिन एक Tricks हम आप को बताने जा रहे हैं जो आपको गैलरी में जाने से रोक सकता है. इस ट्रिक से आपकी सारी टेंशन खत्म हो जाएगी.
वॉट्सएप इंस्टॉल करते समय रखे ध्यान
जैसे ही आप वॉट्सएप इंस्टॉल (whatsapp install) करते हैं तो गैलरी में एक डिफॉल्ट फोल्डर बन जाता है. इसमें जो भी वीडियो या फोटो आती हैं, वो अपने आप गैलरी (gallery) में सेव हो जाती है. अगर आप चाहें तो उसको बंद भी कर सकते हैं. कई लोगों को इसके बारे में पता नहीं है.

Android users ऐसे करें बंद
1. सबसे पहले आप अपने फोन में वॉट्सएप को ओपन करें, इसके बाद सेटिंग्स में जाएं.
2. सेटिंग्स में जाने के बाद आपको चैट का ऑप्शन दिखेगा. उस पर क्लिक करें.
3. इसके बाद टॉगल ऑफ शो मिडिया इन गैलरी पर क्लिक करें.
4. उसके बाद आप के वॉट्सएप पर आने वाली फोटो और वीडियो गैलरी में सेव नहीं होंगे.
iOS यूजर्स ऐसे करें बंद
1. सबसे पहले आप अपने फोन में वॉट्सएप को ओपन करें, इसके बाद सेटिंग्स में जाएं.
2. सेटिंग्स में जाने के बाद आपको चैट का ऑप्शन दिखेगा. उस पर क्लिक करें.
3. इस दौरान आप को टॉगल ऑफ सेव टू कैमरा रोल पर क्लिक करना है.
4. उसके बाद आप के वॉट्सएप पर आने वाली फोटो और वीडियो गैलरी में सेव नहीं होंगे.
कुछ आसान तरीकों से हम अपनी लाइफ को आसान बना सकते हैं. इस लिए हम लगातार नये-नये तरीके बताते रहते है. लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications