अब क्यूआर कोड को स्कैन करके Aadhaar कार्ड डिटेल्स होगा वेरीफाई, जाने कैसे

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा भारत के सभी लोगों के लिए Aadhaar कार्ड जारी किया जाता है। 12 अंकों की व्यक्तिगत पहचान संख्या भारत में कहीं भी पहचान के रूप में यूज की जा सकती है। हालांकि, आधार की प्रामाणिकता बनाए रखने के लिए, आधार वेरिफिकेशन और डिटेल्स को अपडेट रखने की सलाह दी जाती है। आधार अधिनियम, 2016 की धारा 7 के तहत आने वाले लाभों, सेवाओं और सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए आधार संख्या वैध है या नहीं, यह जांचने के लिए किसी को आधार को वेरीफाई करने की आवश्यकता हो सकती है।
आपके आधार नंबर को अलग-अलग कारणों से निष्क्रिय किया जा सकता है, जैसे कि लगातार तीन सालो तक इसका यूज न करना, आपके खाते में कई नाम होना, या आपके बच्चों के बायोमेट्रिक्स को अपडेट करने में निष्क्रिय होना, जब वे 5 और 15 साल के हो जाते हैं। यह जांचने के लिए कि क्या आधार सक्रिय है और सभी डिटेल्स सही हैं, यूआईडीएआई ने निवासियों को अपने आधार डिटेल्स को वेरीफाई करने की सलाह दी है।
अपने Aadhaar नंबर को ऑनलाइन या ऑफलाइन वेरीफाई करने के कई तरीके दिए गए हैं। आप आधिकारिक यूआईडीएआई वेबसाइट का यूज कर सकते हैं, टोल-फ्री नंबर 1947 पर कॉल कर सकते हैं या आधार नामांकन केंद्र पर जा सकते हैं। अपने आधार कार्ड, ई-आधार, या आधार पीवीसी पर क्यूआर कोड को स्कैन करना एक आसान तरीका है। यह UIDAI के डिजिटल हस्ताक्षर के साथ आपकी पूरी जानकारी , जैसे नाम, लिंग, जन्म तिथि, पता और फोटो दिखाएगा।

क्यूआर कोड का यूज करके आधार को कैसे वेरीफाई करें, जानें सभी स्टेप।
1 - सबसे पहले mAadhaar ऐप को Google Play Store या ऐप स्टोर से डाउनलोड करें और इसे अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करें।
2 - इसके बाद ऐप खोलें और स्क्रीन के ऊपरी दाएं (Right) कोने में दिए गए क्यूआर कोड आइकन पर टैप करें।
3 - अपने फोन के कैमरे को आधार कार्ड, ई-आधार, या आधार पीवीसी पर प्रिंटेड क्यूआर कोड पर इंगित करें जिसे आप वेरीफाई करना चाहते हैं।
ऐप क्यूआर कोड को स्कैन करेगा और आधार धारक के सभी डिटेल्स, जैसे नाम, लिंग, जन्म तिथि, पता और फोटो प्रदर्शित करेगा। ये डिटेल्स यूआईडीएआई द्वारा डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित हैं और प्रामाणिकता के लिए वेरिफाई किए जा सकते हैं।
अगर आप अपने आधार डिटेल्स में कोई बदलाव करते हैं तो आप उसे ऑनलाइन या ऑफलाइन अपडेट कर सकते हैं। आप यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए से अपने पते के डिटेल्स को ऑनलाइन सही कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








