Home
How to

लिनक्स में इस तरह डाउनलोड करें अपनी पसंदीदा फिल्मों के सबटाइटल्स

By Gauri Shankar Sharma

जब आप मूवी को सबटाइटल्स के साथ देखते हैं तो डायलोग आपको ठीक तरह समझ आ जाते हैं। यह वो तरीका है जिससे आप किसी भी भाषा के डायलोग सही तरह समझ पाते हैं। मूवीज के डायलोग आपको इंटरनेट पर मिल जाएँगे लेकिन ज़रूरी है उन्हें फिल्म के साथ सही तरह सिंक्रोनाइज़ करना ताकि सही सीन में सही डायलोग हो।

लिनक्स में इस तरह डाउनलोड करें अपनी पसंदीदा फिल्मों के सबटाइटल्स

यह एकदम आसान नहीं है लेकिन इस आर्टिकल में हम बता रहे हैं लिनक्स यूजर्स के लिए मूवीज के सब-टाइटल डाउनलोड करने के तरीके...

सबडाउनलोडर

सबडाउनलोडर

यह प्रोग्राम Opensubtitles.org से आपकी मूवीज के सब-टाइटल ढूँढता है। आपको अलग से इन्हें सर्च करने के जरूरत नहीं है। इसमें आपको मूवी का नाम डालना होता है और यह सर्च करके आपको डाउनलोड का ऑप्शन देता है।

वीएलसी के लिए वीएल सब एंड सब-टाइटल फ़ाइंडर प्लग-इन्स

वीएलसी के लिए वीएल सब एंड सब-टाइटल फ़ाइंडर प्लग-इन्स

यदि आप लाइनेक्स में वीएलसी प्लेयर चला रहे हैं तो वीएल सब एंड सब-टाइटल फ़ाइंडर प्लग-इन पर जा सकते हैं। वीएलसी पर जो फिल्म आप देख रहे हैं उसके लिए सबटाइटल ढूँढने और डाउनलोड करने का सबसे अच्छा टूल है। इस प्लग-इन पर मैनुअली भी सब-टाइटल्स ढूँढे जा सकते हैं।

सबलिमिनल

सबलिमिनल

यह एडिक7ईडी, ओपन सब-टाइटल, सब्स-विकी, सबटाइटल्स, द सबडीबी जैसे प्रोवाइडर्स से कमांड लाइन का इस्तेमाल कर सबटाइटल डाउनलोड करता है। यह सबटाइटल को ढूँढने और डाउनलोड करने का एक आसान और सही तरीका है। इससे इन प्रोवाइडर्स में आप सीधे सर्च कर सकते हैं। सबलिमिनल को डाउनलोड करने के लिए यह कमांड काम में लें...

"sudo apt-get install subliminal."

अब जहां आपकी मूवीज का फोल्डर है वहाँ से सबलिमिनल को रन करें, आपको अपने आप विडियो फाइल्स के हैशेज मिल जाएँगे।

अब मूवी सबटाइटल को डाउनलोड करने के लिए यह कमांड काम में ले...

"subliminal -1 en movie_name.mp4"

अब ‘en' को अपनी पसंद की भाषा के कोड से बदल दें जिसका आपको सबटाइटल चाहिए। एनकोडिंग अंग्रेजी भाषा के लिए काम ली जाती है, अब movie_name को उस मूवी के नाम से रिपलेस कर दें जिस मूवी का के सबटाइटल आप डाउनलोड करना चाह रहे हैं। इसके बाद यह थोड़ी सर्च करेगा और आपको अपनी पसंद की मूवी के सबटाइटल्स मिल जाएँगे।

इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप निश्चित ही अपनी पसंद की मूवी के सबटाइटल आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे। इससे आपको अपनी पसंद की मूवी देखना और भी मजेदार लगेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are using a linux OS, here is how you can download movie subtitles. Read more in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X