Home
How to

Jio Phone में आया WhatsApp, जानें कैसे करेंगे डाउनलोड और इंस्टॉल

Jio कंपनी की जब से शुरुआत हुई है तब से कंपनी हर थोड़े समय के अंतराल पर अपने यूजर्स के लिए कोई ना कोई नई खुशखबरी लाते ही रहती है। आज से करीब दो साल पहले कंपनी की शुरुआत हुई थी। कंपनी ने फ्री में सिम और इंटरनेट डेटा देना शुरू किया तो लोग लंबी-लंबी कतारों में लगकर जियो सिम खरीदने लगे। उसके बाद कंपनी ने जियो फोन का पेश किया। कम कीमत में अधिक फीचर्स के साथ जियो कंपनी ने अपना जियो फोन लॉन्च किया। कंपनी का मकसद अधिक से अधिक लोगों तक फोन और इंटरनेट की सुविधा पहुंचाना था।

Jio Phone में आया WhatsApp, जानें कैसे करेंगे डाउनलोड और इंस्टॉल

अब दो साल पूरे होने के बाद कंपनी ने जियो फोन 2 मार्केट में लॉन्च कर दिया है। जिसकी फ्लैश सेल पिछले करीब एक महीने चल रही है। आज कंपनी अपने इसी फोन के लिए चौथी फ्लैश सेल का आयोजन कर रही है। जियो फोन 2 के चौथे फ्लैश सेल से ठीक पहले यूजर्स के लिए एक शानदार खबर भी आ गई। ख़बर यह है कि अब जियो कंपनी के दोनों फोन में व्हाट्सऐप की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

JioPhone में आया WhatsApp

हालांकि जियो फोन में 15 अगस्त को ही व्हाट्सऐप रोल आउट किया जाना था लेकिन किसी कारण वश उस वक्त नहीं हो पाया लेकिन अब सोमवार को WhatsApp ने कहा है कि 20 सितंबर से जियो फोन और जियो फोन 2 में व्हाट्सऐप की सुविधा मिल जाएगी। यूजर्स अपने जियो फोन या जियो फोन 2 में जियो स्टोर में जाकर व्हाट्सऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

आपको बता दें कि एंड्रॉयड फोन आईफोन वर्जन की तरह ही जियोफोन में भी व्हाट्सऐप वर्जन एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित होगा। वहीं एंड्रॉयड फोन आईफोन की तरह ही जियो फोन से भी यूजर्स वॉयस रिकॉडिंग भी आसानी से भेज पाएंगे। इसके अलावा यूजर्स ग्रुप चैट भी कर सकेंगे लेकिन डायरेक्ट वॉयस या वीडियो कॉल नहीं कर पाएंंगे। इसके अलावा आपको बता दें कि व्हाट्सऐप में बहुत जल्द पेमेंट फीचर्स की भी शामिल होने वाला है लेकिन जियो फोन यूजर्स इस फीचर का लाभ नहीं उठा पाएंगे।

जियो फोन में व्हाट्सऐप कैसे डाउनलोड करें

अब हम आपको बताते हैं कि आप अपने जियो फोन में व्हाट्सऐप को कैसे डाउनलोड कर पाएंगे। इसके लिए आप सबसे पहले अपने जियोफोन के जियो स्टोर में जाएं। वहां जाकर आप मेन्यू बार में जाएं। जहां आपको व्हाट्सऐप खोजना होगा। व्हाट्सऐप खोजने के बाद इंस्टॉल के अॉप्शन पर क्लिक करें। इस तरह से आपके फोन में व्हाट्सऐप डाउनलोड होकर इंस्टॉल भी हो जाएगा।

हालांकि इसमें एक बात का ध्यान रखें कि आपका जियो फोन नए और अपडेट सोफ्टवेयर पर काम कर रहा है या नहीं। अगर आपका जियोफोन अपडेट सोफ्टवेयर पर काम नहीं कर रहा तो उसमें व्हाट्सऐप इंस्टॉल नहीं हो पाएगा। लिहाजा व्हाट्सऐप डाउनलोड करने से पहले आपको अपने जियो फोन में लेटेस्ट सोफ्टवेयर अपडेट करने के लिए कहा जाएगा।

Jio ने WhatsApp को किया धन्यवाद

जियो फोन में व्हाट्सऐप के आने के बाद निश्चित तौर पर कंपनी को काफी फायदा होगा। भारत में फिलहाल मंथली लगभग 200 मिलियन से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं। अब जियो फोन पर व्हाट्सऐप आने के बाद निश्चित तौर पर यूजर्स की संख्या पहले से भी ज्यादा हो जाएगी। इस मौके पर रिलायंस जियो इंफोकॉम के डायरेक्टर आकाश अंबानी ने कहा कि जियो फोन में व्हाट्सऐप शामिल होने के लिए हम फेसबुक और व्हाट्सऐप टीम का धन्यवाद करते हैं। आपको बता दें कि पिछले साल जियो फोन में Google Assistant को भी रोल आउट किया गया था जबकि YouTube को भी जारी किया गया था।

 
Best Mobiles in India

English summary
The phone was supposed to be rolled out on August 15, but for some reason it was not possible, but now on Monday, WhatsApp has said that live phone and live phone 2 will get access to WhatsApp from 20 September. Users can download Whatsapp by going to the Geo Store in their live phone or Jio Phone 2.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X