Home
How to

WhatsApp के माध्यम से अब बुक करें COVID-19 वैक्सीन, यहाँ जानें पूरा प्रोसेस

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अब अपने यूजर्स को अपने ऐप पर MyGov Corona Helpdesk पर COVID-19 वैक्सीन स्लॉट बुक करने की सुविधा दे रही है। फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने मंगलवार को घोषणा की कि व्हाट्सएप पर MyGov कोरोना हेल्पडेस्क यूजर्स को नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर का पता लगाने और ऐप के माध्यम से अपनी वैक्सीन अपॉइंटमेंट बुक करने की सुविधा दे रहा है।

WhatsApp के माध्यम से अब बुक करें COVID-19 वैक्सीन, यहाँ जानें पूरा प्रोसेस

गौरतलब हो कि व्हाट्सएप पर MyGov कोरोना हेल्पडेस्क को पिछले साल मार्च के महीने लॉन्च किया गया था। यह फीचर जो Haptik के AI सॉल्यूशन द्वारा संचालित है और Turn.io द्वारा समर्थित है। साथ ही इस महीने की शुरुआत में, WhatsApp ने MyGov के सहयोग से व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का विकल्प दिया था। इस प्रकार अब तक 32 लाख लोगों ने अपने टीके के सर्टिफिकेट डाउनलोड किये है।

WhatsApp के माध्यम से अब ऐसे करें COVID-19 के लिए वैक्सीनेशन बुक

यहां हमने आसान स्टेप्स में व्हाट्सएप पर COVID-19 वैक्सीन स्लॉट अपॉइंटमेंट बुक करने का तरीका बताया गया है, जिसको फॉलो करके आप आसानी से टीके को बुक कर सकते हैं।

व्हाट्सएप पर COVID-19 वैक्सीन अपॉइंटमेंट कैसे बुक करें

स्टेप 1- सबसे पहले आपको अपनी कॉंटेक्ट लिस्ट में MyGov Corona Helpdesk के नंबर +91 9013151515 को जोड़ देना है।

स्टेप 2- इस प्रकार एक बार नंबर अपनी कॉंटेक्ट लिस्ट में जुड़ जाने के बाद, अपने व्हाट्सएप अकाउंट पर कॉंटेक्ट लिस्ट को रिफ्रेश कर दें और इसके बाद MyGov Corona Helpdesk को सर्च करें।

स्टेप 3- इसके बाद आपको उस चैट को ओपन करना है और फिर MyGov हेल्पडेस्क नंबर पर 'Book Slot' टाइप करके मैसेज भेज देना है।

स्टेप 4- ऐसा करने के बाद आपको SMS के माध्यम से 6 अंकों का OTP प्राप्त होगा।

स्टेप 5- अब दुबारा आपको व्हाट्सएप चैट पर जाना होगा, वहाँ पिनकोड और वैक्सीन के टाइप के आधार पर आपको वो डेट और स्थान सेलेक्ट करनी है, जब आपको वैक्सीन लगवानी है।

स्टेप 6- इस प्रकार जब आपकी वैक्सीन बुक हो जायेगी, तो बाद में आपको एक Confirmation मिल जाएगा, और फिर आप अपनी अपॉइंटमेंट के दिन वैक्सीन सेंटर पर जाकर टीका लगवा सकते है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Instant messaging app WhatsApp is now allowing its users to book COVID-19 vaccination slots on its app at MyGov Corona Helpdesk.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X