NPCI ने UPI ट्रांसफर को ऑफलाइन प्रोसेस करने के लिए यूएसएसडी कोड किया लॉन्च

UPI ट्रांजैक्शन शुरू कर रहे हैं लेकिन आप नेटवर्क में नहीं हैं? वैसे तो आजकल सभी के पास कम से कम कैश होता है ज्यादा तर लोग मनी ट्रांसफर के लिए यूपीआई पेमेंट पर डिपेंडेंट हैं। लेकिन इंटरनेट का यूज करते हुए ट्रांजैक्शन करना अक्सर हमें 2जी नेटवर्क रिसेप्शन के चलते परेशानी में डाल देता है, जिससे UPI प्रोसेस ऑनलाइन रुक जाती है। हालाँकि, UPI पेमेंट शुरू करने के लिए एक ऑफ़लाइन प्रोसेस है जिसके बारे में हम में से बहुत से लोग नहीं जानते हैं। आपको बस अपने फोन से यूएसएसडी कोड '*99#' डायल करना है।
नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन इंडिया (NPCI) ने भारत में बैंकों में यूपीआई सर्विस को प्रोसेस्ड करने के लिए '*99# सर्विस' शुरू किया है। यूजर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए से *99# डायल करके और मोबाइल स्क्रीन पर डिस्प्ले इंटरैक्टिव मेनू के जरिए से पैसे का लेन-देन करके बैंकिंग सर्विस का फायदा उठा सकते हैं।
NPCI *99# सर्विस के तहत डिफरेंट सर्विस की पेशकश करते हैं, जिसमें इंटरबैंक अकाउंट को अकाउंट में पैसे भेजना और पाना, बैलेंस की पूछताछ, यूपीआई पिन सेट करना / बदलना शामिल है। यहां आपके स्मार्टफोन से '*99#' यूएसएसडी कोड का यूज करके यूपीआई लेनदेन शुरू करने के सभी तरीके बताए गए हैं।
UPI से ऑफलाइन पैसे कैसे ट्रांसफर करें
1 - सबसे पहले अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से *99# डायल करें जो आपके बैंक अकाउंट से जुड़ा हुआ है।
2 - आपके बैंक से स्टार्ट करने के लिए मौजूदा सर्विसेज के साथ एक मेनू पॉप अप होगा।
1 - सेंड मनी
2 - रिक्वेस्ट मनी
3 - चेंक बैलेंस
4 - माई प्रोफाइल
5 - पेंडिंग रिक्वेस्ट
6 - ट्रांजैक्शन
7 - UPI पिन

3 - पैसे भेजने के लिए 1 टाइप करें, और सेंड पर टैप करें।
4 - अब सेलेक्ट करें कि आप किस अकाउंट से पैसे भेजना चाहते हैं। मोबाइल नंबर, यूपीआई आईडी और अन्य डिटेल्स । ऑप्शन नबंर टाइप करें और भेजें टैप करें।
5 - अगर आपने मोबाइल नंबर के जरिए से ट्रांसफर को सेलेक्ट किया है, तो रिसीवर के यूपीआई अकाउंट से जुड़ा मोबाइल नंबर एंटर करें और सेंड पर टैप करें।
6 - वह अमाउंट एंटर करें जिसे आप भेजना चाहते हैं और सेंड पर टैप करें।
7 - अब पेमेंट के लिए कमेंट एंटर करें।
8 - अपना ट्रांजैक्शन पूरा करने के लिए UPI पिन एंटर करें।
9 - अब आपका UPI ट्रांजैक्शन ऑफलाइन पूरा हो जाएगा।
आप अपने रजिस्टर्ड फ़ोन नंबर से *99# डायल करके और इंस्ट्रक्शन का पालन करके UPI सर्विस को ऑफ़लाइन भी कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







