Home
How to

Amazon Great Indian Festival से पहले Oppo Reno 13 पर अब तक की सबसे बड़ी छूट; 25000 में बेस्ट प्रीमियम डील?

Oppo Reno 13, जिसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था, अपने स्टाइलिश डिजाइन और दमदार कैमरा की वजह से काफी सुर्खियों में रहा। लेकिन अब, ठीक Amazon Great Indian Festival 2025 (23 सितंबर से शुरू) से पहले, इस फोन पर ऐसी कीमत घटाई गई है, जिसने टेक बाजार में हलचल मचा दी है।

Amazon Great Indian Festival से पहले Reno 13 पर अब तक की सबसे बड़ी

Oppo Reno 13 की नई कीमत

फोन की लॉन्च कीमत ₹37,999 थी। लेकिन Amazon की Early Bird Sale में इसकी कीमत सीधे घटकर ₹26,999 हो गई है। यानी एक झटके में ₹11,000 का प्राइस कट हो जाता है।

इसके अलावा, अगर ग्राहक SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो उन्हें ₹1,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा। यानी Oppo Reno 13 ओवरऑल कीमत ₹25,999 पर मिल जाएगा।

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह फोन हाल ही में लॉन्च हुआ है और इतनी जल्दी इतना बड़ा डिस्काउंट मिलना बेहद दुर्लभ है।

क्यों है ये डील खास?

Oppo Reno सीरीज़ को हमेशा कैमरा इनोवेशन और प्रीमियम डिज़ाइन के लिए जाना जाता है। लेकिन Reno 13 की असली खासियत यह है कि यह मिड-रेंज प्राइसिंग में कई फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स लेकर आया है।

डिस्प्ले: 6.59-इंच 1.5K रिज़ॉल्यूशन के साथ, 120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस।

प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 8350 (4nm), जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग दोनों के लिए तेज़ है।

रैम और स्टोरेज: 8GB LPDDR5X RAM + 256GB UFS 3.1 स्टोरेज।

सॉफ्टवेयर: Android 15 बेस्ड ColorOS 15।

बैटरी: 5600mAh, 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट।

ड्युरेबिलिटी: IP66, IP68 और IP69 रेटिंग - यानी धूल, पानी और हार्श कंडीशंस में भी टिकाऊ।

कैमरा सेटअप

रियर: 50MP प्राइमरी + 8MP अल्ट्रा-वाइड + 2MP मोनोक्रोम

फ्रंट: 50MP सेल्फी कैमरा

फ्लैगशिप फीचर्स अब मिड-रेंज मे

आमतौर पर IP69 ड्युरेबिलिटी, 50MP सेल्फी कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स आपको फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में मिलते हैं, जिनकी कीमत ₹60,000 से ऊपर होती है। लेकिन Oppo Reno 13 ने इन स्पेसिफिकेशंस को ₹26,000 से भी कम में पेश कर दिया है।

यानी यह फोन सिर्फ सेल्फी प्रेमियों के लिए ही नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए भी बेस्ट ऑप्शन है जो एक ऑल-राउंडर स्मार्टफोन चाहते हैं, जिसमें डिज़ाइन, परफॉर्मेंस, बैटरी और ड्युरेबिलिटी - सब कुछ बैलेंस्ड हो।

कस्टमर्स के लिए डील का मतलब

छात्र और युवा यूजर्स: जो नया फोन खरीदना चाहते हैं और बजट 30 हज़ार से कम है, उनके लिए यह डील परफेक्ट है।

कंटेंट क्रिएटर्स: 50MP फ्रंट कैमरा और दमदार बैटरी लाइफ वीडियो मेकर्स और व्लॉगर्स के लिए बेहतरीन साबित होगी।

लॉन्ग-टर्म यूजर्स: IP69 प्रोटेक्शन और 5600mAh बैटरी इसे लंबे समय तक टिकाऊ बनाती है।

Amazon Great Indian Festival से पहले Oppo Reno 13 पर आया यह ₹11,000 का डिस्काउंट + SBI कार्ड ऑफर एक ऐसा मौका है जिसे मिस करना समझदारी नहीं होगी। 25000 की रेंज में Reno 13 इस वक्त सबसे वैल्यू-फॉर-मनी प्रीमियम स्मार्टफोन के तौर पर सामने आया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo Reno 13 Gets Massive Price Cut Before Amazon Great Indian Festival Now Under ₹26,000
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X