Home
How to

क्या आपका लैपटॉप भी हो रहा है ओवरहीटिंग, तो यहाँ जानें ठीक करने का तरीका

लैपटॉप जिसमें बहुत कम जगह में बहुत सारे हार्डवेयर होते हैं जिसमें प्रोसेसर, फैन इत्यादि शामिल है। और इस कारण कई लोगों के लैपटॉप कई बार बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है और ऐसा लगने लगता है जैसे ब्लास्ट हो जाएगा। लेकिन आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपके लिए टिप्स लेकर आये हैं जिसकी मदद से आप अपने लैपटॉप ओवरहीटिंग से बचा सकते हैं।

तो आइए एक नज़र डालते हैं कि लैपटॉप ओवरहीटिंग को कैसे रोका जाए या ठीक किया जाए ताकि इसके परफॉर्मेंस में सुधार हो और इसके लाइफ को बढ़ाया जा सके।

क्या आपका लैपटॉप भी हो रहा है ओवरहीटिंग, तो यहाँ जानें ठीक करने का तरीका

लैपटॉप ज्यादा गर्म क्यों होता है?

लैपटॉप के ओवरहीटिंग के कई कारण हो सकता है जिसमें से एक यह है कि फैन या तो ज्यादा तेजी से चलता है या उसमें कचरा आ जाता है इस कारण लैपटॉप ज्यादा गर्म हो जाता है। इसके अलावा लगातार चार्जिंग पर रहने से भी ज्यादा गर्म हो सकता है। खैर हम यहाँ इसको ठीक करने का तरीका भी जानेंगे।

अपने लैपटॉप को ज़्यादा गर्म होने से कैसे बचाएं

यहाँ नीचे हमने कुछ आसान से टिप्स शेयर किए हैं जिसकी मदद से आप अपने लैपटॉप ओवरहीटिंग से बचा सकते हैं, तो आइए डिटेल्स में पढ़ते हैं:

1. इंटरनल कूलिंग को फिक्स करें

जब आपका लैपटॉप ज्यादा गर्म हो रहा हो, तो आपको सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण चीज सीपीयू और ग्राफिक्स कार्ड को कूलिंग प्रदान करने वाले फैन को साफ करने की जरूरत है। समय के साथ, वे जमी हुई गंदगी और धूल की परतें बनाते हैं जो उन्हें धीमा कर देती हैं और वायु प्रवाह को ब्लॉक कर देती हैं। इस कारण यदि आपको लैपटॉप खोलना आता है, तो इसको साफ कर लें अन्यथा किसी मैकेनिक से ठीक करवाये।

यदि आप ही साफ कर रहें है, तो सबसे पहले आप कम्प्यूटर को बंद करें, सभी केबल अनप्लग करें और हो सके तो बैटरी निकाल लें।

क्या आपका लैपटॉप भी हो रहा है ओवरहीटिंग, तो यहाँ जानें ठीक करने का तरीका

उसके बाद रुई लें और उस पर थोड़ा आइसोप्रोपिल अल्कोहल की बूंदे लेकर फैन को साफ करें और अल्कोहल को अच्छे से हटा लें।

आप पंखे को ब्लॉक करने वाली धूल और गंदगी को हटाने के लिए वैक्यूम क्लीनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद ओवरहीटिंग की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

2. लैपटॉप को किसी कठोर और सपाट सतह पर रखें

यदि आपके लैपटॉप की इनटेक ग्रिल सबसे नीचे है, तो असमान सतह, जैसे कंबल, तकिया या आपकी गोद, इसके वायु प्रवाह को बाधित करेगी। इसके बाद, कूलिंग सिस्टम बिगड़ जाता है जिसके बाद लैपटॉप गर्म होने लगता है।

इसलिए लैपटॉप को सख्त और सपाट सतह पर रखकर आप आसानी से इस प्रॉब्लम से बच सकते है। आप चाहें तो ट्रे जैसी साधारण चीज़ का उपयोग कर सकते हैं या एक को लैपटॉप होल्डर या लैप स्टैंड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. लैपटॉप कूलर या कूलिंग पैड खरीदें

लैपटॉप कूलर एक्स्ट्रा कूलिंग प्रदान करते हैं। हालांकि, गलत कूलर आपकी समस्या को और खराब कर सकता है। इसलिए, कूलर खरीदने से पहले, आपको अपने लैपटॉप के अंदर और बाहर एयरफ्लो को समझने की जरूरत है।

जैसा कि आपको बता दें कि अधिकांश लैपटॉप नीचे से ठंडी हवा चूसते हैं। यह समझ में आता है क्योंकि गर्म हवा ऊपर की ओर उठती है। हालाँकि, एक कूलर जो लैपटॉप के नीचे होता है इस कारण वो ठंडा करने के बजाय ओवरहीटिंग को तेज करता है।

इसलिए यदि आपके लैपटॉप के निचले हिस्से में इनटेक ग्रिल है, तो ऐसा कूलर खरीदें जो ठंडी हवा को ऊपर की ओर ले जाए।

4. दिनभर न करें लैपटॉप को चार्ज

इन सबके अलावा एक प्रॉब्लम लैपटॉप को दिनभर चार्ज लगाना भी हो सकता है, इसलिए कोशिश कीजिये कि जरूरत न होने पर चार्जिंग प्लग को हटा लें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Overheating Laptop: Tips to Fix Laptop Heating Problem In Hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X