Home
How to

PAN-Aadhaar लिंक नहीं किया तो फंस सकते हैं आप! 31 दिसंबर है आखिरी तारीख, जानिए पूरा प्रोसेस

PAN और Aadhaar लिंकिंग को लेकर अब किसी भी तरह की कन्फ्यूजन की गुंजाइश नहीं बची है। सरकार ने साफ कर दिया है कि 31 दिसंबर 2025 PAN-Aadhaar लिंक करने की अंतिम तारीख है। अगर इस डेडलाइन तक लिंकिंग नहीं हुई, तो 1 जनवरी 2026 से आपका PAN कार्ड inoperative घोषित कर दिया जाएगा। इसका असर तुरंत नहीं दिखेगा, लेकिन बाद में यह चुपचाप बड़े आर्थिक नुकसान -जैसे टैक्स रिफंड रुकना, ज्यादा TDS कटना और फाइनेंशियल ट्रांजैक्शंस में दिक्कत का कारण बन सकता है।

यह नियम खास तौर पर उन लोगों के लिए बेहद अहम है, जिनका PAN Aadhaar Enrolment ID के आधार पर 1 अक्टूबर 2024 से पहले जारी हुआ था। सरकार की Notification No. 26/2025 के मुताबिक, ऐसे सभी PAN होल्डर्स को अब अपने स्थायी Aadhaar नंबर से लिंकिंग अनिवार्य रूप से पूरी करनी होगी।

PAN-Aadhaar लिंक नहीं किया तो फंस सकते हैं आप!

PAN-Aadhaar लिंक न होने पर क्या होगा?

अगर PAN और Aadhaar लिंक नहीं हुए, तो PAN inoperative हो जाएगा। इसका मतलब इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं कर पाएंगे, टैक्स रिफंड अटक सकता है, बैंक और निवेश से जुड़े काम रुक सकते हैं और सैलरी या अन्य इनकम पर ज्यादा TDS कट सकता है। यानी एक छोटी सी लापरवाही भविष्य में बड़ी परेशानी बन सकती है।

लिंक करने से पहले क्या तैयार रखें?

लिंकिंग शुरू करने से पहले कुछ जरूरी चीजें अपने पास रखें।

  • PAN कार्ड
  • Aadhaar नंबर
  • Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर
  • ₹1,000 की निर्धारित फीस (अगर लागू हो)

यह फीस मुख्य रूप से उन PAN कार्ड्स पर लागू होती है, जो 1 जुलाई 2017 से पहले जारी हुए थे। ध्यान रहे, फीस का भुगतान लिंकिंग रिक्वेस्ट सबमिट करने से पहले करना जरूरी है।

PAN और Aadhaar ऑनलाइन कैसे लिंक करें?

PAN-Aadhaar लिंकिंग की प्रक्रिया Income Tax Department के e-Filing पोर्टल से की जाती है।
स्टेप 1:

सबसे पहले पोर्टल पर जाकर e-Pay Tax ऑप्शन से Aadhaar लिंकिंग फीस का भुगतान करें।

स्टेप 2:

पेमेंट सिस्टम में रिफ्लेक्ट होने में कुछ वर्किंग डेज़ लग सकते हैं। पेमेंट कन्फर्म होने के बाद लिंकिंग प्रोसेस आगे बढ़ाएं।

स्टेप 3:

PAN और Aadhaar की डिटेल्स वेरिफाई करें और OTP के जरिए कन्फर्मेशन दें।
अगर सभी डिटेल्स मैच हो जाती हैं, तो कुछ ही मिनटों में PAN-Aadhaar लिंक हो जाता है।

PAN-Aadhaar लिंक स्टेटस कैसे चेक करें?

अगर आपको नहीं पता कि आपका PAN पहले से लिंक है या नहीं, तो इसके लिए लॉगिन करने की भी जरूरत नहीं है। पोर्टल पर जाकर सिर्फ PAN और Aadhaar नंबर डालें और तुरंत स्टेटस पता चल जाएगा।


ऑनलाइन लिंकिंग फेल हो जाए तो क्या करें?

अगर इंटरनेट की सुविधा नहीं है या ऑनलाइन लिंकिंग में बार-बार एरर आ रहा है, तो ऑफलाइन विकल्प भी मौजूद हैं।

SMS के जरिए लिंकिंग: अगर PAN और Aadhaar की डिटेल्स पूरी तरह मैच करती हैं, तो SMS से लिंकिंग की जा सकती है।

PAN सर्विस सेंटर पर विजिट: अगर नाम, जन्मतिथि या अन्य डिटेल्स में मिसमैच है, तो नजदीकी PAN सर्विस सेंटर जाना सबसे सुरक्षित विकल्प है। वहां बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के जरिए समस्या सुलझाई जा सकती है।
आखिरी सलाह
PAN-Aadhaar लिंकिंग को आखिरी वक्त तक टालना अब जोखिम भरा हो सकता है। 31 दिसंबर 2025 की डेडलाइन के बाद कोई राहत मिलने की उम्मीद कम है। बेहतर है कि समय रहते लिंकिंग पूरी करें और 2026 में किसी भी टैक्स या बैंकिंग परेशानी से खुद को बचाएं।

 
Best Mobiles in India

English summary
PAN Aadhaar Linking Deadline Confirmed PAN to Become Inoperative After Dec 31 2025
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X