Pan Card कहीं खो गया, तो चिंता नहीं, यूँ चुटकियों में डाउनलोड करें ई-पैन कार्ड
स्थायी खाता संख्या या परमानेंट अकाउंट नंबर (पैन कार्ड/Pan Card) आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाने वाला एक दस अंकों का यूनिक अल्फ़ान्यूमेरिक नंबर है और यह सबसे महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट्स में से एक हैं। इसका इस्तेमाल कई जगह होता है और मुख्य रूप से पैसों की लेनदेन में इसकी जरूरत पड़ती है। लेकिन अगर आपने अपना पैन कार्ड कहीं खो दिया है, तो फिर क्या होगा?

इसके लिए आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार ने अपनी आयकर वेबसाइट दी है जिसकी मदद से आप चंद मिनटों में ई-पैन कार्ड (E-Pan Card) को डाउनलोड किया जा सकता हैं। तो अगर आपका भी पैन कार्ड कहीं खो गया है, तो अब आप आसानी से उसको ऑनलाइन दुबारा प्राप्त कर सकते हैं।
ई-पैन कार्ड डाउनलोड कैसे करें - How to Download e-Pan Card Online
अगर आपने भी कहीं अपना पैन कार्ड को खो दिया है तो यहाँ नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से ई-पैन कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं स्टेप बाय स्टेप गाइड:
स्टेप 1. सबसे पहले आपको आयकर की आधिकारिक वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal विजिट करना होगा।
स्टेप 2. अब आपको 'Instant e-Pan' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3. इसके बाद अब आपको यहाँ 'New E-PAN' का एक ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
स्टेप 4. अब आपको अपना पैन नंबर डालना होगा।
स्टेप 5. लेकिन आप अपना पैन कार्ड का नंबर भूल गए हैं तो अपना आधार नंबर डालें।
स्टेप 6. यहां कई नियम और शर्तें दी गई हैं, उन्हें ध्यान से पढ़ें फिर 'Accept' पर क्लिक कर दें।
स्टेप 7. अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। उसको यहाँ खाली बॉक्स में पेस्ट कर दें।
स्टेप 8. अब आगे आपको 'Confirm' के बटन पर क्लिक कर देना है।
स्टेप 9. अब आपका ई-पैन कार्ड (e-Pan Card) PDF फॉर्मेट में आपकी ईमेल आईडी पर भेज दिया जाएगा।
इस तरह आप इन ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से ई-पैन को कुछ ही मिनटों में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा अपने पैन कार्ड की ई कॉपी डाउनलोड करके उसको PVC में प्रिंट करा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








