स्मार्टफोन देने लगे ये संकेत, तो समझ जाइए बदलने का समय आ गया है!
स्मार्टफोन आज सिर्फ कॉलिंग या मैसेजिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बैंकिंग, सोशल मीडिया, काम, वीडियो स्ट्रीमिंग और फोटोग्राफी तक-जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन समय बीतने के साथ कई फोन ऐसे संकेत देने लगते हैं जो साफ बताते हैं कि डिवाइस अपनी सीमा पर पहुंच चुका है और अब अपग्रेड लेने का सही समय आ गया है।
अगर आपका फोन भी इन लक्षणों को दिखा रहा है, तो समझ लीजिए कि आपको नया स्मार्टफोन लेने पर विचार करना चाहिए।

1. फोन बार-बार फ्रीज होने लगे
अगर आपका फोन बार-बार हैंग होने लगा है, ऐप्स बीच में बंद हो जाती हैं या स्क्रीन टच रिस्पॉन्स स्लो हो जाता है, तो ये इस बात का संकेत है कि फोन की RAM और प्रोसेसर अब आपकी जरूरतों को संभाल नहीं पा रहे हैं। कैश क्लियर करने और फॉरमैट के बाद भी फर्क नहीं पड़ रहा है? समय आ गया है अपग्रेड का।
2. बैटरी जल्दी खत्म हो जाए
स्मार्टफोन बैटरी समय के साथ कमजोर होती है, लेकिन अगर आपका फोन कुछ घंटों में ही खत्म हो जाता है, चार्जिंग धीमी हो गई है या फोन ओवरहीट करने लगा है, तो ये बैटरी और चिपसेट थर्मल एजिंग का संकेत है। बैटरी बदलने से भी राहत नहीं? नया फोन बेहतर रहेगा।
3. स्टोरेज हमेशा फुल दिखे
अगर हर बार "Storage Almost Full" का अलर्ट आता है और आपको फोटो-वीडियो डिलीट करनी पड़ती हैं या ऐप्स हटा-हटाकर काम चलाना पड़ता है, तो इसका मतलब है कि आपका फोन आपकी डिज़िटल लाइफस्टाइल के हिसाब से छोटा है। 128GB/256GB स्टोरेज अब नॉर्मल हो चुका है।
4. ऐप्स और सिस्टम अपडेट मिलना बंद
पुराने फोन्स को अपडेट मिलना बंद हो जाता है। इससे सिक्योरिटी रिस्क बढ़ जाता है और नए ऐप्स अच्छे से नहीं चलते। अगर आपके फोन को सुरक्षा अपडेट भी नहीं मिल रहे हैं, तो नया डिवाइस जरूरी है।
5. कैमरा क्वालिटी जरूरत पूरी न कर पाए
सोशल मीडिया, रील्स और कंटेंट क्रिएशन के दौर में कैमरा जरूरी हो गया है। अगर आपका फोन नाइट मोड, OIS, 4K/8K शूटिंग या AI एन्हांसमेंट सपोर्ट नहीं करता, तो अपग्रेड का समय है।
6. फोन का बार-बार ओवरहीट होना
थोड़ा-बहुत गेमिंग या कैमरा इस्तेमाल पर ही फोन गर्म होने लगे तो मतलब चिपसेट अपनी क्षमता खो चुका है। ओवरहीटिंग बैटरी और मदरबोर्ड को नुकसान पहुंचा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications