Home
How to

फोन का डेटा हो रहा है तेजी से खत्म, इस सेटिंग से करें बचत

हम अधिकतर अपने फोन में 1GB डेली डेटा या फिर 2GB डेली डेटा वाला रिचार्ज करवाते हैं, जिसे हम अपने लिए पूरे दिन के हिसाब से काफी मानते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हमारा डेटा बहुत जल्दी खत्म हो जाता है और हमारे जरूरी काम अटक जाते हैं।

ऐसे में अगर आपका 1GB डेली डेटा या फिर 2GB डेली डेटा पूरे दिन नहीं चल पा रहा है और आप परेशान हैं कि आखिर इतनी जल्दी आपका डेटा खत्म कैसे हो जाता है। तो इसके लिए आपको अपने फोन में इस सेटिंग को ऑन कर लेना चाहिए। इस सेटिंग को ऑन करने के बाद आपका डेटा पूरे दिन चलेगा और आप आराम से मूवी और रील्स का लाभ उठा सकेंगे।

इस सेटिंग से खत्म होगी फोन के डेटा की टेंशन

इस सुविधा के लिए आपको अपने फोन में कुछ सेंटिंग करनी होगी। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कैसे आप अपने फोन के डेटा को सेव कर सकते हैं और अपने डेटा को जल्दी खत्म होने से कैसे रोक सकते हैं।

फोन का डेटा सेव करने के लिए ऑन करें ये सेटिंग

  • इसके लिए सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग में जाएं।
  • यहां पर नेटवर्क एंड इंटरनेट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • ये ऑप्शन अलग-अलग फोन में अलग-अलग नाम से विजिवल हो सकता है।
  • यहां पर डेटा सेवर मोड सिलेक्ट करें और डेटा सेवर को इनेबल कर दें।

फोटोज ऐप में कैसे करें सेटिंग

  • ऊपर की ट्रिक फॉलो करने के बाद अपने फोन के फोटोज ऐप को ओपन करें।
  • यहां अपनी प्रोफाइल पर क्लिक करें और सेटिंग के ऑप्शन पर जाएं।
  • अब यहां बैकअप पर जाएं और नीचे स्क्रॉल करते हुए मोबाइल डेटा यूजेस पर क्लिक करें।
  • यहां पर जो भी पहला ऑप्शन हैं, उसे ऑफ कर दें।

फोन की सेटिंग

  • अपने फोन की सेटिंग को ओपन करें।
  • यहां सर्चबार में डेटा यूजेस लिख कर सर्च करें।
  • अब एडवर्टाइज पर टैप करें और डेटा यूजेस पर क्लिक करें।
  • यहां पर आपको वो सभी ऐप्स नजर आएंगे, जो कि आपके बैकग्राउंड डेटा का इस्तेमाल कर रहे हैं।
  • ऐसे में आप उन ऐप्स को बंद कर सकते हैं, जो कि आपके लिए आवश्यक नहीं है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
If your 1GB daily data or 2GB daily data is not lasting the whole day, then you should turn on this setting in your phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X