Home
How to

पानी में भीग गया फोन? नो टेंशन! मत करना भूलकर भी ये मिस्टेक

बरसात का मौसम हो या रोजमर्रा की हड़बड़ी अक्सर हमारा स्मार्टफोन पानी में भीग जाता है। ऐसे में लोग घबराहट में तुरंत कुछ गलत कदम उठा लेते हैं, जिससे फोन की हालत और भी खराब हो जाती है।

अगर आपका फोन पानी में भीग जाए तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं, बस ध्यान रखें कि आप ये गलतियां भूलकर भी न करें। फोन भीग जाने पर क्या गलती नहीं करनी है। आइए जानते हैं।

पानी में भीग गया फोन? नो टेंशन!

पहली गलती

सबसे पहली गलती जो लोग करते हैं, वो है फोन को तुरंत चालू करना। जैसे ही फोन भीगता है, कई लोग बैटरी और सर्किट की जांच करने के लिए पावर बटन दबा देते हैं। लेकिन ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि पानी और करंट का कॉम्बिनेशन फोन के अंदर शॉर्ट-सर्किट करा देता है।

दूसरी बड़ी गलती है फोन को झटकना या जोर से हिलाना। सोचते हैं कि इससे पानी बाहर निकल जाएगा, लेकिन हकीकत में नमी और गहराई तक चली जाती है। इसी तरह हेयर ड्रायर या ओवन का इस्तेमाल करना भी फोन की स्क्रीन और इंटरनल पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकता है।

कई लोग फोन को चार्जिंग में लगा देते हैं यह देखने के लिए कि काम कर रहा है या नहीं। यह सबसे खतरनाक मिस्टेक है, क्योंकि पानी की वजह से चार्जिंग पोर्ट शॉर्ट हो सकता है और फोन पूरी तरह खराब हो सकता है।

तो सही तरीका क्या है?

तो सही तरीका क्या है? सबसे पहले फोन को तुरंत बंद कर दें और अगर संभव हो तो सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड निकाल लें। फोन को हल्के कपड़े या टिश्यू से सुखाएं, लेकिन ज्यादा दबाव न डालें। इसके बाद फोन को एयरटाइट कंटेनर में चावल या सिलिका जेल पैक के साथ 24-48 घंटे तक रख दें, ताकि नमी पूरी तरह खिंच जाए।

जल्दबाजी में फोन ऑन करने या चार्जिंग में लगाने से नुकसान बढ़ सकता है। और हाँ, अगर फोन महंगा है या पूरी तरह भीग चुका है तो बिना समय गंवाए सर्विस सेंटर पहुंचना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X