Home
How to

फोन की Call History कैसे निकालें? जानिए बेहद आसान तरीका

क्या आप जानना चाहते हैं कि आपके फोन पर कौन-कौन कॉल कर रहा है? आपके बच्चे, भाई या पार्टनर किससे कितनी देर बात कर रहे हैं। अगर हां... तो ऐसा किया जा सकता है कॉल हिस्ट्री की बदौलत। पुरानी बातचीत का रिकॉर्ड चाहिए हो या फिर किसी नंबर की पहचान करनी हो।

हर जगह कॉल हिस्ट्री बहुत मददगार साबित होती है, लेकिन ज्यादातर लोगों को कॉल हिस्ट्री निकालने का सही तरीका नहीं मालूम होता है। अगर आप भी यह तरीका जानना चाहते हैं तो यहां वही बताने वाले हैं।

फोन की Call History कैसे निकालें?

सीधे अपने फोन से कॉल हिस्ट्री देखें

Android या iPhone पर कॉल लॉग चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फॉलो करें।

  • फोन का Dialer/Phone App खोलें।
  • नीचे दिए गए Recents या Call Log टैब पर टैप करें।
  • यहां पर इनकमिंग, आउटगोइंग और मिस्ड कॉल्स की पूरी लिस्ट मिल जाएगी।
  • जिस नंबर की डिटेल देखनी है उस पर टैप करें, बात की गई तारीख, समय और अवधि दिखाई देगी।

मोबाइल नेटवर्क प्रोवाइडर से कॉल डिटेल्स पाएं

Jio, Airtel, Vi जैसे नेटवर्क से कॉल हिस्ट्री निकालने के लिए
अपने ऑपरेटर की ऑफिशियल ऐप (जैसे MyJio, Airtel Thanks, Vi App) डाउनलोड करें।

लॉगिन करें और "Usage" या "Call History" सेक्शन में जाएं।
यहां से पिछले 7 दिन, 30 दिन या उससे ज्यादा की डिटेल्स डाउनलोड की जा सकती हैं।

SMS से भी मिलती है Call History

जैसे Jio यूजर 'MBAL' लिखकर 55333 पर भेजे, तो बैलेंस के साथ कॉल डिटेल भी मिल जाती है।

कई बार माता-पिता या पार्टनर अपने बच्चों या प्रियजनों की सुरक्षा के लिए कॉल डिटेल्स देखना चाहते हैं। इसके लिए आप संबंधित सिम के लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग कर सकते हैं।

कई थर्ड-पार्टी ऐप्स भी कॉल मॉनिटरिंग का दावा करती हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल करते समय गोपनीयता और लीगल नियमों का ध्यान जरूरी है।

ध्यान रखें ये जरूरी बातें

  • किसी की कॉल हिस्ट्री उनकी मर्जी के बिना निकालना गैरकानूनी हो सकता है।
  • बच्चों की निगरानी करते समय संवाद और भरोसे को प्राथमिकता दें।
  • फर्जी ऐप्स से सावधान रहें जो फोन हैक कर सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X