Home
How to

गर्मी में राहत का सस्ता समाधान है Portable Cooler! कम बिजली में जबरदस्त कूलिंग का मजा

Portable Cooler: देश के कई हिस्सों में अप्रैल की शुरुआत से ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो चुका है। ऐसे में बड़े और महंगे एसी खरीद पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। यही वजह है कि 'पोर्टेबल कूलर' इन दिनों बाजार में तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं। खासकर छोटे शहरों और किराए पर रहने वाले युवाओं में इसकी मांग जबरदस्त बढ़ी है।

पोर्टेबल कूलर छोटे, हल्के और बिजली की कम खपत करने वाले डिवाइस होते हैं। इन्हें आसानी से एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाया जा सकता है। पोर्टेबिलिटी की वजह से कॉलेज स्टूडेंट्स, छोटे ऑफिस और 1BHK घरों में रहने वाले लोग इन्हें प्रायोरिटी दे रहे हैं। इन्हें खरीदना क्या आपके लिए स्मार्ट चॉइस है? आइए समझते हैं।

गर्मी में राहत का सस्ता समाधान है Portable Cooler!

कीमत 2000 रुपये से शुरू

बाजार में फिलहाल Symphony, Bajaj, Crompton और Voltas जैसे ब्रांड्स के पोर्टेबल कूलर उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 2,000 रुपये से शुरू होकर 7,000 रुपये तक जाती है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट और Tata Neu पर इन कूलर्स पर डिस्काउंट और EMI विकल्प भी मिल रहे हैं।

पोर्टेबल कूलर को चलाने के लिए सिर्फ बिजली और पानी की जरूरत होती है। इनमें आइस चैंबर की सुविधा भी मिलती है, जिससे ठंडी हवा और ज्यादा कूलिंग मिलती है। खास बात ये है कि ये पारंपरिक कूलर की तुलना में कम शोर करते हैं और जगह भी बहुत कम घेरते हैं।

गर्मी से मिलेगी राहत

अगर आप कम बजट में भीषण गर्मी से राहत चाहते हैं, तो पोर्टेबल कूलर एक समझदारी भरा विकल्प हो सकता है। ये ना सिर्फ बिजली बचाते हैं बल्कि, गर्मी के मौसम में आपको फुर्तीला और तरोताजा भी बनाए रखते हैं। कम दाम, किफायती बिजली खपत और आकर्षक डिजाइन इसे हर घर के लिए परफेक्ट चॉइस बना रहे हैं। अगर आप भी इस बार एसी से बचना चाहते हैं, तो पोर्टेबल कूलर ट्राई कर सकते हैं।

पोर्टेबल कूलर बायिंग गाइड

पोर्टेबल कूलर खरीदते वक्त इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।

  • साइज और टैंक कैपेसिटी
  • कूलिंग टेक्नोलॉजी और पैड्स
  • एयर डिलीवरी और थ्रो डिस्टेंस
  • पोर्टेबिलिटी
  • बिजली की खपत
  • अतिरिक्त फीचर्स

अगर आप स्टूडेंट हैं, किराए के मकान में रहते हैं या बजट फ्रेंडली कूलिंग सॉल्यूशन ढूंढ रहे हैं तो पोर्टेबल कूलर एकदम सही ऑप्शन है। बस ऊपर दिए गए पॉइंट्स को खरीदारी करते वक्त ध्यान में रखें।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X