WhatsApp पर गर्लफ्रेंड और दोस्तों से करे Prank, Chat खोलते ही आएगा मजा
WhatsApp Pranks: WhatsApp ने हमारी lifestyle को काफी आसान बना दिया है. एक समय था जब
कॉल करने के लिए पैसे नहीं होते थे लोग जरुरी phone call करने के लिए कई किलो मी. दूर जाकर फोन किया करते थे. थोड़ा समय बदला और कॉल के साथ मैसेज भेजने का चलन हुआ. लेकिन इस में भी पैसे खर्च करने पड़ते थे. लेकिन अब इंटरनेट का समय आ गया है. इसकी मदद से फ्री में call या message किए जा सकते हैं. यह काम वॉट्सएप (WhatsApp) से आसानी से हो जाता है. वैसे message करने के लिए कई और social side है.

WhatsApp को और मजेदार बनाने के लिए लोग Tips और Tricks को ढूंढते रहते हैं. थर्ड पार्टी App का इस्तेमाल करके लोग लाइफ को और मजेदार बना देते हैं. ऐसे में हम आपको मजेदार ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे आप किसी अपने को परेशान कर सकते हो.
अगर आपको अपनी दोस्त,रिश्तेदार या girlfriend के साथ Pranks करने का सोच रहे हैं. तो WhatsApp के जरिए आप सामने वाले से मजाक या फिर उसको irritate कर सकते हैं. इस मजेदार ट्रिक से आप एक सेकंड में एक साथ 100 मैसेज भेज सकते हैं. जैसे ही सामने वाले के पास मैसेज पहुंचेगा तो कई सेकंड तक फोन बजता रहेगा.

Download this app from play store
इसके लिए आपको थर्ड पार्टी एप की मदद लेनी पड़ेगी. आपको play store से मैसेज ब्लास्ट (Message Blast) app download करना होगा. डाउनलोड होने के बाद एप को इंस्टॉल करें. एप को खोलने के बाद आपको message icon नजर आएगा. आप कुछ भी मैसेज लिखिए. जिसको आप 10 से 100 मैसेज तक भेज सकते हैं.
जैसे आपने 'Hello' लिखा और 100 मैसेज सिलेक्ट कर लिए. नीचे आपको ब्लास्ट बटन नजर आएगा. जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो WhatsApp खुल जाएगा. जिसको आप भेजना चाहते हैं, उसका चैट बॉक्स खोलिए और सेंड बटन दबा दीजिए. सामने वाले के पास 100 मैसेज चले जाएंगे. इस दौरान आप को तो मजा आ सकता है लेकिन सामने वाले को इस बात पर गुस्सा तो जरुर आ जाएगा.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications








