Home
How to

Public WiFi बन सकता है खतरा; अगर नहीं रखा ध्यान तो हो सकती है परेशानी

Public WiFi Dangerous:पब्लिक वाई-फाई काफी लोकप्रिय है, क्योंकि इसका उपयोग बहुत लोग करते हैं। हालांकि ओपन वाई-फाई का इस्तेमाल कभी-कभी हमारे लिए खतरनाक हो सकता है, क्योंकि हैकर्स इसका गलत इस्तेमाल करके आपका डेटा चुरा सकते हैं। ऐसे में आपको सुरक्षित रहने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। आइए इसके बारे में जानते हैं।

शॉपिंग मॉल, कैफे, एयरपोर्ट आदि में आपको पब्लिक WiFi की सुविधा मिलती है। भले ही यह सुलभ होता है, लेकिन क्या यह सुरक्षित विकल्प है? हम कुछ समय के फायदे के लिए फ्री पब्लिक वाई-फाई से जुड़ते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप खुद को हैकर्स और साइबर स्कैमर्स के लिए खुला छोड़ देते हैं ताकि वे हमारी प्राइवेट और संवेदनशील जानकारी एक्सेस कर सके।

ऐसे में हमारी निजी जानकारी, जैसे कि बैंकिंग डिटेल्स या प्राइवेट कॉन्वर्सेशन, गलत लोगों द्वारा एक्सेस और इस्तेमाल की जा सकती है। ऐसे में सरकार ने इसको लेकर चेतावनी दी है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या Public WiFi हो सकता है खतरनाक?

CERT-In ने दी चेतावनी

साइबर सुरक्षा में बढ़ते खतरों के जवाब में CERT-In (कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ऑफ इंडिया) अपनी 'जागरूकता दिवस' पहल के तहत सभी को पब्लिक वाई-फाई के जोखिमों के बारे में चेतावनी दे रहा है। CERT-In ने बताया कि हैकर्स और साइबर अपराधी असुरक्षित पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क पर हमला कर रहे हैं और यूजर्स का डेटा चुरा रहे हैं।

आम तौर पर वेब सर्फिंग के अलावा, ऑनलाइन शॉपिंग या अपना ईमेल चेक करने के लिए पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल करना आपके पर्सनल डेटा को जोखिम में डाल सकता है।
ऐसे में CERT-In ने सलाह दी है कि ऑनलाइन पेमेंट करने या अपनी प्राइवेट जानकारी दर्ज करने जैसे ट्रांजैक्शन के लिए पब्लिक वाई-फाई का उपयोग न करें।

हैकर्स आसानी से इन पब्लिक वाई-फाई को एक्सेस कर सकते हैं। इसका मतलब है कि वे आपका डेटा चोरी कर सकते हैं और आपको वित्तीय नुकसान पहुंचा सकते हैं।

कैसे रहें सुरक्षित?

पेमेंट करते समय किसी भी ओपन वाई-फाई से दूर रहें। खरीदारी करने, पर्सनल कारणों से बैंकिंग करने या पर्सनल जानकारी भरने से आपका डेटा लीक हो सकता है।

हमेशा वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का उपयोग करें। बता दें कि आपके इंटरनेट कनेक्शन को एन्क्रिप्ट करके, VPN हैकर्स के लिए आपकी जानकारी को एक्सेस करना बहुत मुश्किल बना देता है।
हमेशा ध्यान रखें कि आपके ब्राउजर में ऑटो-फिल बंद रखें, जो पासवर्ड या पर्सनल जानकारी को ऑटोमेटिकली फिल करने का ऑप्शन रोक देगा।

मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें, जो आपके अकाउंट को सिक्योर रखने में मदद करेगा।

हमेशा ध्यान रखें कि किसी अननोन सोर्स से आए अटैचमेंट न खोलें या किसी संदिग्ध ईमेल में दिए गए लिंक पर क्लिक न करें, क्योंकि ये फिशिंग प्रयास हो सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Public WiFi is not safe; be careful and follow tips for secure
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X