Rainy Season Alert: बारिश में मोबाइल चार्ज करना हो सकता है खतरनाक, कैसे रहें सावधान
बरसात का मौसम लोगों को गर्मी से राहत जरूर देता है, लेकिन यह कई तरह की दिक्कतें और खतरे भी साथ लाता है। खासकर बिजली और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए यह मौसम बेहद जोखिम भरा साबित हो सकता है।
एक्सपर्ट्स की मानें तो इस दौरान सबसे ज्यादा खतरा मोबाइल फोन चार्ज करने को लेकर रहता है। बरसात में नमी और बिजली का उतार-चढ़ाव ऐसा माहौल बना देता है, जहां छोटी सी गलती भी बड़ा हादसा बन सकती है।

बारिश में चार्जिंग क्यों है खतरनाक?
बरसात के दिनों में बिजली अक्सर कड़कती है और कई बार वोल्टेज फ्लक्चुएशन देखने को मिलता है। इस दौरान बिजली के तारों और स्विच बोर्ड में नमी घुस जाती है, जिससे शॉर्ट सर्किट और करंट लगने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
ऐसे हालात में अगर आप अपना फोन चार्जिंग पर लगाकर इस्तेमाल करते हैं, तो करंट लगने या डिवाइस के खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।
कई मामलों में देखा गया है कि बिजली गिरने या वोल्टेज अचानक बढ़ने पर चार्जिंग पर लगा फोन फट भी सकता है। यही वजह है कि एक्सपर्ट्स इस मौसम में मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर इस्तेमाल करने से मना करते हैं।
कैसे रखें खुद को सेफ?
बरसात में थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े खतरे से बचा सकती है। इसके लिए कुछ जरूरी टिप्स ध्यान में रखना बेहद जरूरी है।
- मोबाइल फोन को चार्जिंग पर लगाकर कभी इस्तेमाल न करें।
- चार्जर और स्विच बोर्ड हमेशा सूखा रखें और पानी से दूर रखें।
- सस्ते या लोकल चार्जर का उपयोग बिल्कुल न करें, क्योंकि इनमें सुरक्षा मानक सही नहीं होते।
- बिजली कड़कने या तेज बारिश के समय चार्जिंग को तुरंत बंद कर दें।
- बेहतर सुरक्षा के लिए पावर सर्ज प्रोटेक्टर या इनवर्टर-स्टेबलाइजर का इस्तेमाल करें।
छोटी सावधानी, बड़ी सुरक्षा
आज मोबाइल फोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। चाहे काम हो या मनोरंजन, हर कोई घंटों तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल करता है। लेकिन याद रखें कि बरसात के मौसम में मोबाइल चार्जिंग को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। थोड़ी सी सतर्कता और सावधानी आपको और आपके परिवार को बड़े हादसे से बचा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








