Home
How to

रणवीर अल्लाहबादिया का YouTube अकाउंट हैक, आप अपने अकाउंट के हैक होने पर क्या करें?

साइबर अटैक से जुड़े मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार रात को एक खतरनाक साइबर हमले में मशहूर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के YouTube चैनल को हैक कर लिया गया। यह घटना भारत के सुप्रीम कोर्ट के यूट्यूब चैनल को हैक किए जाने के कुछ दिनों बाद हुई हैं।

साइबर हमलाबरों ने रणवीर अल्लाहबादिया के बियर बाइसेप्स समेत उनके चैनल का नाम बदलकर "Tesla" रख दिया। इसके अलावा, चैनल पर मौजूद उनके पॉडकास्ट वीडियो और इंटरव्यू वीडियो भी हटा दिए गए और उनकी जगह एलोन मस्क और डोनाल्ड ट्रम्प के इवेंट स्ट्रीम को लगा दिया गया।

YouTube अकाउंट हैक होने पर आपके पास क्या है ऑप्शन?

हैकर्स की नजर अक्सर बड़े-बड़े सब्सक्राइबर्स वाले सोशल मीडिया अकाउंट पर रहती है। अगर आपके भी यूट्यूब चैनल पर लाखों सब्सक्राइबर्स है, तो यहां आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। क्योंकि अगर एक बार आपका YouTube अकाउंट हैक हो जाता है, तो आप उसे एक्सेस नहीं कर सकेंगे। फिर हैकर्स जैसा चाहे, वैसा आपके अकाउंट का इस्तेमाल कर सकेगा।

अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि YouTube अकाउंट हैक होने पर हमें क्या करना चाहिए। इस आर्टिकल से आप इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

YouTube अकाउंट हैक होने पर क्या करें?

अगर आपका YouTube अकाउंट हैक हो गया तो आपके सामने दो स्थिति उत्पन्न होंगी। पहली स्थिति में आप अपना अकाउंट लॉगिन कर पाएंगे और दूसरी स्थिति में आप लॉगिन नहीं कर सकेंगे। ऐसे में अगर आप अपना अकाउंट लॉगिन कर पा रहे हैं, तो सबसे पहले आपको अपना पासवर्ड बदलना है और अकाउंट को सभी डिवाइस से लॉगआउट करना है।

डिवाइस का पासवर्ड चेंज करने के लिए आप इस स्टेप को फॉलो करें।

  • सबसे पहले ब्राउजर में गूगल अकाउंट लॉगिन करें।
  • गूगल प्रोफाइल फोटो पर क्लिक कर मैनेज योर गूगल अकाउंट पर टैप करें।
  • यहां सिक्योरिटी पर टैप कर साइनिंग इन टू गूगल पर जाएं।
  • यहां पासवर्ड ऑप्शन को चुनें और नया पासवर्ड डालें। ध्यान रहें कि स्ट्रांग पासवर्ड का चुनाव करें।

सभी डिवाइस से लॉगआउट कैसे करें

  • सबसे पहले गूगल अकाउंट में लॉगिन करें।
  • गूगल प्रोफाइल फोटो पर क्लिक कर मैनेज योर गूगल अकाउंट पर टैप करें।
  • यहां सिक्योरिटी पर टैप कर योर डिवाइस ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • योर डिवाइस के अंदर सभी डिवाइस की लिस्ट नजर आएगी, जिनमें आपका अकाउंट लॉगिन होगा। यहां से आप सभी डिवाइस को आसानी से रिमूव कर सकेंगे।

जब आप अपना यूट्यूब अकाउंट लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं, तो ऐसे में आपके पास YouTube अकाउंट रिकवरी ही एक मात्र विकल्प बचता है। अकाउंट रिकवरी करते समय आपको कई सारे सवालों के जवाब देने होंगे। इसलिए ज्यादा से ज्यादा सवालों के सही जवाब देने की कोशिश करें, ताकि आप पासवर्ड रिसेट कर अकाउंट को रिस्टोर कर सकें।

 
Best Mobiles in India

English summary
In a dangerous cyber attack, the YouTube channel of famous YouTuber Ranveer Allahbadia was hacked. This incident happened a few days after the YouTube channel of the Supreme Court of India was hacked. In such a situation, let's know what you can do after your account is hacked.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X