Ration Card e-KYC Online: राशन कार्ड धारक ध्यान दें! नहीं किया ये काम तो मिलना बंद हो जाएगा अनाज
Ration Card e-KYC Online: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) ने राशन कार्ड धारकों के लिए आधार से इसे लिंक करना अनिवार्य कर दिया था। ऐसे में बहुत से लोग थे, जिन्होंने ऐसा नहीं किया है और सरकार ने उन्हें 31 मार्च, 2025 तक आधार ऑथेंटिकेशन का समय दिया था। इससे एक बात तो तय है कि ये अपडेट बहुत ही अहम कदम है।
बता दें कि यह लिंकेज कई सरकारी योजनाओं के लिए भी जरूरी है, जिसमें महिला समृद्धि योजना, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान भारत योजना शामिल हैं। ऐसे में अगर आप इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको ई-केवाईसी प्रोसेस को पूरा करना होगा। इसे घर बैठे ही अपडेट किया जा सकता है। आइए इसके प्रोसेस के बारे में जानते हैं।

मोबाइल से कैसे करें KYC
- सबसे पहले Google Play Store से मेरा ईकेवाईसी ऐप डाउनलोड करें।
- वहीं आईफोन यूजर को AadhaarFaceRD ऐप इंस्टॉल करना होगा।
- इसके बाद मेरा eKYC ऐप खोलें और ऐप को लोकेशन और कैमरा एक्सेस दें।
- अब अपना क्षेत्र/राज्य/केंद्र शासित प्रदेश चुनें।
- इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज करें और जनरेट ओटीपी बटन पर टैप करें।
- अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
- फिर ओटीपी और स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा को दर्ज करें।
- यहां आपको अपनी डिटेल जैसे नाम, गृह राज्य, जिला और आधार eKYC स्थिति और स्वीकृति दिखाई देगी।
- इसके बाद फेस eKYC पर टैप करें।
- UIDAI के साथ अपने राशन कार्ड डिटेल साझा करने की सहमति देने के लिए Agree बटन पर टैप करें।
- अब बॉक्स पर टिक करें और Next बटन पर टैप करें।
- यहां स्कैनर/कैमरा खुल जाएगा, और आपको स्क्रीन पर एक सर्कल दिखाई देगा। आपका चेहरा स्क्रीन पर सर्कल के भीतर रखें।
- एक बार स्कैन होने के बाद स्क्रीन पर eKYC स्थिति दिखाई देती है।
मोबाइल पर राशन कार्ड e-KYC कैसे चेक करें
मेरा eKYC ऐप खोलें और अपना स्थान, आधार नंबर, OTP और कैप्चा दर्ज करें।
एक बार जब आप ये सब कर लेते हैं, तो यूजर डिटेल सेक्शन में आपको eKYC स्थिति के आगे Y दिखाई देगा।
क्यों जरूरी है राशन कार्ड ई-केवाईसी
इस ई-केवाईसी प्रोसेस के माध्यम से आधार कार्ड ऑथेंटिकेशन सरकार को नकली या डुप्लिकेट राशन कार्ड की पहचान करने और उन्हें हटाने में मदद करता है। इसलिए, केवल सही यूजर को ही लाभ मिलता है।
यह पब्लिक डिटेल सिस्टम (पीडीएस) में राशन सप्लाई को बेहतर करने में भी मदद कर सकता है।
चूंकि राशन कार्ड समाज में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए हैं, इसलिए संबंधित वित्तीय योजनाओं को भी ठीक से वितरित किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications