Home
How to

इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन! नाम कटने से पहले कर लें e-KYC; बहुत आसान है तरीका

Ration Card e-KYC online: राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी करना जरूरी है। अगर यह काम नहीं किया जाता है, तो राशनधारकों के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत राशन कार्ड धारकों के लिए आधार कार्ड से लिंकिंग अनिवार्य कर दिया है।

यह प्रक्रिया 31 मार्च 2025 तक पूरी करनी होगी। बहुत से लोगों को राशन कार्ड e-KYC का तरीका नहीं पता है। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो आपको यहां इसी चीज का पूरा तरीका बताने वाले हैं।

इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन!

क्यों जरूरी है राशन कार्ड e-KYC?

महिला समृद्धि योजना, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान भारत योजना का लाभ पाने के लिए आधार लिंक करना जरूरी है। इससे फर्जी और डुप्लीकेट राशन कार्ड की पहचान होगी। साथ ही जन वितरण प्रणाली (PDS) में गड़बड़ी और राशन की कालाबाजारी को रोका जा सकेगा।

ऑनलाइन राशन कार्ड e-KYC कैसे करें?

मोबाइल से e-KYC करने का तरीका

  • Mera eKYC ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें। साथ ही AadhaarFaceRD ऐप भी इंस्टॉल करें।
  • ऐप को लोकेशन और कैमरा एक्सेस की परमिशन दें।
  • अपना राज्य/संघ राज्य क्षेत्र चुनें।
  • आधार नंबर डालकर जनरेट ओटीपी पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी और कैप्चा को दर्ज करें।
  • आपकी पर्सनल डिटेल (नाम, जिला, आधार eKYC स्थिति) स्क्रीन पर दिखेगी।
  • Face eKYC ऑप्शन पर क्लिक करें और स्वीकृति (Consent) दें।
  • कैमरा ऑन होगा, चेहरा स्क्रीन पर दिए गए गोल सर्कल में रखें।
  • सक्सेलफुल प्रोसेस पूरा होने पर eKYC स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।

e-KYC स्टेटस कैसे चेक करें?

  • Mera eKYC ऐप खोलें और फिर से आधार नंबर व ओटीपी फिल करें।
  • eKYC Status सेक्शन में अगर Y दिख रहा है, तो आपकी e-KYC पूरी हो चुकी है।

ऑफलाइन राशन कार्ड e-KYC कैसे करें?

  • अपने निकटतम राशन की दुकान पर जाएं।
  • डीलर से e-POS मशीन के जरिए e-KYC करने को कहें।
  • अपनी बायोमेट्रिक जानकारी (फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन) दें।
  • सक्सेसफुली वेरिफाई होने के बाद e-KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन!

e-KYC के लिए जरूरी दस्तावेज

आधार कार्ड (ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों के लिए)
राशन कार्ड (यदि ऑफलाइन प्रक्रिया अपनाते हैं)

राशन कार्ड अप्लाई प्रोसेस

स्टेप 1- अपने राज्य की खाद्य आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
(उदाहरण: दिल्ली के लिए nfs.delhi.gov.in, उत्तर प्रदेश के लिए fcs.up.gov.in)

स्टेप 2- नया राशन कार्ड आवेदन करें" ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3- मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी भरें, जैसे- नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, परिवार के सदस्यों की जानकारी और पता।

स्टेप 4- जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें (PDF या JPG फॉर्मेट में)।

स्टेप 5- फॉर्म सबमिट करने से पहले Aadhaar e-KYC (ई-केवाईसी) पूरा करें।

आपको आधार OTP वेरिफिकेशन करना होगा। इससे आपका डिजिटल वेरिफिकेशन हो जाएगा और साइन की जरूरत नहीं होगी।

स्टेप 6- सबमिट करने के बाद, आवेदन नंबर नोट कर लें।

स्टेप 7- 15-30 दिनों के अंदर राशन कार्ड जारी हो जाएगा।

राशन कार्ड आवेदन करने के लिए आप राशन डीलर के पास भी जा सकते हैं।

e-KYC स्कैम से कैसे बचें?

e-KYC की आड़ में लोगों के साथ ठगी को भी अंजाम दिया जा रहा है। इसलिए ई-केवाईसी करते वक्त आपको सतर्क रहना बहुत जरूरी है। ठगी करने वाले कई बार आम लोगों के पास कॉल करते हैं और कहते हैं कि अगर वह ई-केवाईसी नहीं करेंगे तो उनका नाम राशन कार्ड की लिस्ट से हट जाएगा।

ये लोग पैसे की डिमांड भी करते हैं, जबकि असल में ई-केवाईसी के लिए किसी भी तरह का कॉल नहीं किया जाता है। अगर आपके पास ऐसा कॉल आए तो आपको इसकी शिकायत करनी चाहिए। कई बार लिंक भी भेजे जाते हैं, जिन पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है, लेकिन असल में इन पर क्लिक करना रिस्की साबित हो सकता है। इन पर क्लिक करने से आपकी पर्सनल डिटेल ठगी करने वालों के पास जा सकती है। स्कैमर्स आपको कुछ लालच भी दे सकते हैं। जिसमें कुछ लोग फंस भी जाते हैं, जबकि भूलकर भी इन पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

FAQs
ऑफलाइन राशन कार्ड e-KYC कैसे करें?

राशन की दुकान पर जा सकते हैं। 

e-KYC के लिए जरूरी दस्तावेज कौन-से हैं।

आधार कार्ड और राशन कार्ड चाहिए। 

राशन कार्ड के लिए e-KYC क्यों जरूरी है।

इससे फर्जी और डुप्लीकेट राशन कार्ड की पहचान होगी। साथ ही जन वितरण प्रणाली (PDS) में गड़बड़ी और राशन की कालाबाजारी को रोका जा सकेगा।

GizBot Technology
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X