5 स्टेप्स में आधार नंबर से ऐसे re-verify करें सिम कार्ड
भारतीय सरकार ने सिम कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है. हाल ही में इसकी समय सीमा को सरकार ने बढ़ा भी दिया है. अब यूज़र्स के पास कुछ और समय है जिसमें वह अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कर सकते हैं. यदि अब तक आपने अपने फोन नंबर को आधार से लिंक नहीं किया है तो बता दें कि अब यह और आसान हो चुका है.
मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करना अब बेहद आसान है. इसके लिए आपको केवल एक नंबर पर कॉल करना होगा. इससे अब उन मोबाइल यूज़र्स को काफी मदद मिलेगी जो अपने फोन को आधार से लिंक करने के लिए परेशान हो रहे हैं. साथ ही अब ऑफलाइन स्टोर्स पर जाने की भी जरुरत नहीं होगी.

यदि आप अपने मोबाइल नंबर को रि-वेरीफाई करना चाहते हैं तो आपके लिए यह आसान है. अपने पास अपना आधार नंबर रखें और 14546 पर कॉल करें. आप वोडाफोन, एयरटेल, आईडिया, जियो या किसी भी अन्य ऑपरेटर नंबर से भी इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं. इसके बाद आप नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.
- सबसे पहले आपसे पूछा जाएगा कि आप NRI हैं या फिर भारतीय नागरिक, आप अपने जवाब को ऑप्शन सेलेक्ट कर दें. इसके बाद आपको आधार नंबर से फोन नंबर लिंक करने के लिए 1 प्रेस करना होगा.
- अब आप अपने आधार नंबर को दें और इसके 1 प्रेस कर नंबर सही होने पर उसे कन्फर्म करें. इसके बाद एक OTP जेनरेट होगा, जो कि आपको आपके फोन नंबर पर मिलेगा.
- अब आप अपने फोन नंबर को एंटर करें. अब आपको UIDAI डाटा बेस से आपका नाम, फोटो और डेट ऑफ़ बर्थ की जानकारी कलेक्ट करने के लिए कहना है.
- IVR अब आपके नंबर की आखिरी 4 अंकों को बताएगा इसके बाद आपको यह कन्फर्म करना होगा. यदि नंबर सही है तो आपको OTP देना होगा जो आपको SMS के जरिए मिला है.
- अब आपको 1 प्रेस करना है जिससे आधार मोबाइल नंबर रि-वेरिफिकेशन की प्रोसेस पूरी हो पाए.
यदि आप कोई और मोबाइल नंबर भी लिंक कराना चाहते हैं तो आप 2 प्रेस कर आगे के निर्देश फॉलो कर सकते हैं. IVR सिस्टम के जरिए आप आगे की प्रोसेसर फॉलो कर पाएंगे. बता दें कि एयरटेल, आईडिया और वोडाफोन IVR सेवा के जरिए वेरीफाई कर सकते हैं जबकि जियो और BSNL को सेवा के एक्टिवेट होने के लिए इन्तजार करना होगा.


Click it and Unblock the Notifications








