एक दम नया हो जाएगा Realme का ये फोन, क्योंकि मिल गया है Android 13 अपडेट

Relame Narzo 50 get Android 13: Realme ने हाल ही में Realme 9i 5G यूजर्स के लिए Android 13 ओपन बीटा प्रोग्राम रोल आउट किया था। कंपनी ने अब Realme Narzo 50 के यूजर्स के लिए Realme Android 13 रोडमैप के बाद ओपन बीटा अपडेट रोल आउट करना शुरू कर दिया है।
नया अपडेट Realme UI 3.0 के साथ आता है जो Android 13 पर आधारित है। Realme यूजर्स अब बीटा प्रोग्राम का उपयोग करके Android 13 अपडेट वर्जन को आज़मा सकते हैं।
कंपनी ने Android 13 ओपन बीटा प्रोग्राम के लिए आवेदन करने से पहले नोट किए जाने वाले कुछ डिस्क्लैमरस को भी लिस्ट किया है।
1) सुनिश्चित करें कि आपका फोन रूट नहीं किया गया है।
2) अपडेट के लिए अपना पर्सनल डेटा का बैकअप जरूर लें ।
3) कुछ थर्ड पार्टी एप्लिकेशन हो सकते हैं जो एंड्रॉइड 13 के साथ नहीं चल सकती । इसलिए, यह सुझाव दिया जाता है कि यूजर्स अपडेट के साथ आगे बढ़ने से पहले प्ले स्टोर में उपलब्ध ऐप्स का नया अपडेट वर्जन डाउनलोड करें।
4) अपडेट इंस्टॉल करने से पहले अपने फोन की बैटरी कम से कम 60% या इससे ज्यादा रखें।
5) सुनिश्चित करें कि आपके फोन में कम से कम 5 जीबी स्टोरेज उपलब्ध है वर्ण यह अपडेट बिच में ही रुक सकता है।
नया बीटा अपडेट सेक्लेक्ट हो जाएगा और यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। नया अपडेट फ्लुइड स्पेस डिज़ाइन और स्केचपैड एओडी के साथ एक ताज़ा रूप लाता है, यूजर्स प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान रखा गया है।
यहां बताया गया है कि यूजर्स Android 13 ओपन बीटा प्रोग्राम के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं:
1) Realme Narzo 50 डिवाइस पर सेटिंग ऐप खोलें।
2) सॉफ्टवेयर अपडेट पर जाएं।
3) स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने में सेटिंग आइकन पर टैप करें।
4) Trial Version पर टैप करें और आवश्यक डिटेल्स दर्ज करें।
5) अब सबमिट डिटेल्स पर टैप करें।
6) एक बार हो जाने के बाद, अप्लाई नाउ पर क्लिक करें।


Click it and Unblock the Notifications







