Home
How to

किसी की भी कॉल कर सकेंगे रिकार्ड ?

By Agrahi

स्मार्टफोन में कॉल रिकॉर्डिंग एक बेहद काम का फीचर होता है। कई बार यूज़र्स के लिए अपने कॉल्स का रिकॉर्ड रखना भी बेहद जरुरी हो जाता है, ऐसे में यह फीचर एक बड़ी मदद करता है।

पहले आने वाले ज्यादातर स्मार्टफोन में आपको यह फीचर मिलता था, हालाँकि इन दिनों आने वाले गिने चुने फोन में ही यह फीचर होता है। ऐसे में आप किसी ऐप की मदद ले सकते हैं, जो आपके फोन पर आने वाले सभी कॉल रिकॉर्ड कर सके।

किसी की भी कॉल कर सकेंगे रिकार्ड ?

गूगल प्ले स्टोर में देखें तो आपको ऐसी कई ऐप्स मिल जाएंगी जो कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा देती हैं। यह ऐप्स आपके फोन में आने वाली कॉल को रिकॉर्ड कर लेती हैं और आपके पास हर कॉल का रिकॉर्ड होता है।

यदि आपको भी यह फीचर जरुरी लगता है और आपके फोन में यह फीचर नहीं है, और आप इस फीचर को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको परेशान होने कि जरुरत नहीं है। इसके लिए आपको बस फॉलो करने होंगे नीचे दिए स्टेप्स। तो चलिए शुरू करते हैं।

कॉल रिकॉर्डर एसीआर

कॉल रिकॉर्डर एसीआर

इसके लिए आपको सबसे पहले फोन में गूगल प्ले स्टोर की मदद से एक ऐप डाउनलोड करनी। गूगल प्ले स्टोर में टाइप करें कॉल रिकॉर्डर एसीआर। सामने आने पर इस ऐप को इंस्टॉल कर लें।

ऐप ओपन करें

ऐप ओपन करें

कुछ सेकंड्स में यह ऐप आपके एंड्रायड स्मार्टफोन में इंस्टॉल हो जाएगी। इसके बाद आपको ओपन के आप्शन पर टैप करना है।

इनेबल करें

इनेबल करें

ऐप को एक बार ओपन करने के बाद आप ऐप में ऊपर दिए गए ऑप्शन इनेबल को क्लिक करें। ऐसे करने से आप रिकॉर्डिंग आप्शन को ऑन कर देंगे।

कॉल्स रिकॉर्ड होने लगेंगी

कॉल्स रिकॉर्ड होने लगेंगी

अब आपके फोन में सभी कॉल्स रिकॉर्ड होने लगेंगी। आप फोन में चेक कर सकते हैं।

rec mode पर क्लिक करें

rec mode पर क्लिक करें

अन्य मोड सेलेक्ट कर ट्राय करें। rec mode पर क्लिक करें। ऐप में दिए गए अन्य मोड भी आप ट्राय कर सकते हैं। हालाँकि इसमें यह नहीं बताया गया है कि कौन सा मोड किस फोन के लिए है।

ऑटो डिलीट

ऑटो डिलीट

इस ऐप में आपक ऑटो डिलीट का भी ऑप्शन मिलता है। जिससे आप अपनी फोन कॉल रिकॉर्ड पुराने होने पर देलते कर सकते हैं और आपके फोन की मैमोरी भी खर्च नहीं होगी।

पासवर्ड प्रोटेक्शन ऑफ़ रिकॉर्डिंग

पासवर्ड प्रोटेक्शन ऑफ़ रिकॉर्डिंग

यदि आप चाहें तो अपने फोन में रिकॉर्ड की गई इन कॉल्स को प्रोटेक्ट करने के लिए पासवर्ड का प्रयोग भी कर सकते हैं। इसके लिए इस ऐप में पासवर्ड प्रोटेक्शन ऑफ़ रिकॉर्डिंग का ऑप्शन दिया गया है। जिससे कोई और इन रिकॉर्डिंग्स को नहीं सुन पाएगा।

हटा सकते हैं नंबर

हटा सकते हैं नंबर

इस ऐप के शानदार फीचर है एक्सक्लूडेड नंबर्स का, इस फीचर की मदद से आप चाहें तो कुछ चुनिंदा नंबर्स को हटा सकते हैं। ऐसा करने से उन नंबरों पर आने जाने वाली कॉल्स रिकॉर्ड नहीं होंगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
HOw to record a call on android phone? If your phone does not hve this feature then don't get upset here is solution.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X