गर्मी में फ्रिज खरीदते वक्त ध्यान रखें 7 जरूरी बातें, वरना एक छोटी मिस्टेक बन जाएगी नुकसान की वजह!
Refrigerator Buying Guide: अगर आप इस गर्मी के सीजन में नया फ्रिज खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको शॉपिंग करने से पहले कुछ जरूरी बातों को जेहन में बिठा लेना चाहिए। फ्रिज गर्मियों के मौसम में घर की सबसे जरूरी चीजों में से एक होता है। ठंडा पानी, बर्फ, ताजे फल-सब्जियां और बचा हुआ खाना सुरक्षित रखने के लिए एक अच्छे रेफ्रिजरेटर की जरूरत हर किसी को महसूस होती है।
हम यहां 7 ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जो नया फ्रिज खरीदते वक्त ध्यान रखनी चाहिए। यहां बताए गए टिप्स आपको स्मार्ट खरीदारी में मदद करेंगी और फ्रिज लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस देगा। आइए जानते हैं विस्तार से...

1. फ्रिज की कैपेसिटी का रखें ध्यान
फ्रिज खरीदते समय सबसे पहले आपके घर में रहने वाले लोगों की संख्या को ध्यान में रखना जरूरी है। अगर आप सिंगल व्यक्ति के फ्रिज खरीद रहे हैं तो 190 से 220 लीटर तक का सिंगल डोर फ्रिज ठीक रहेगा। जबकि 3-4 लोगों के परिवार के लिए 250 से 350 लीटर का डबल डोर फ्रिज बेहतर होता है। वहीं, 5 से ज्यादा सदस्यों के लिए साइड बाय साइड या फ्रेंच डोर फ्रिज बेहतर विकल्प हो सकता है। ध्यान रखें गलत कैपेसिटी का फ्रिज न सिर्फ जगह लेता है, बल्कि बिजली की खपत भी बढ़ाता है।
2. इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और स्टार रेटिंग देखें
इन्वर्टर कंप्रेसर वाले फ्रिज कम बिजली खपत करते हैं और लंबे समय तक चलते हैं। साथ ही, BEE द्वारा दी गई स्टार रेटिंग जरूर देखना चाहिए। 5-स्टार रेटेड फ्रिज सबसे ज्यादा ऊर्जा बचाते हैं। इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला फ्रिज पावर कट में भी कुछ समय तक ठंडक बनाए रखता है।
3. फ्रॉस्ट फ्री vs डायरेक्ट कूल फ्रिज
अगर आप चाहते हैं कि बार-बार बर्फ न जमे और सफाई में परेशानी न हो, तो फ्रॉस्ट फ्री फ्रिज लेना सही रहेगा। ये ऑटोमेटिक डिफ्रॉस्ट फीचर के साथ आते हैं। डायरेक्ट कूल फ्रिज कम कीमत में आते हैं लेकिन उन्हें समय-समय पर मैनुअली डिफ्रॉस्ट करना पड़ता है।
4. कूलिंग परफॉर्मेंस और बिल्ट क्वालिटी
फ्रिज की कूलिंग परफॉर्मेंस अच्छी होनी चाहिए, ताकि खाना ज्यादा समय तक फ्रेश बना रहे। इसके लिए कूपर कोइल्स, मल्टी एयरफ्लो टेक्नोलॉजी और कंप्रेसर क्वालिटी जैसी चीजें देखें। साथ ही, बिल्ड क्वालिटी मजबूत होनी चाहिए ताकि सालों तक बिना दिक्कत चले।
5. फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी
आजकल फ्रिज में कई स्मार्ट फीचर्स आते हैं।
- डिजिटल डिस्प्ले
- टच कंट्रोल
- कन्फर्टिबल फ्रिज टू फ्रीजर
- डियोडोराइजर और एंटी-बैक्टीरियल गैस्केट
- स्मार्ट कनेक्ट (इनवर्टर से जुड़ने वाला फीचर)
6. ब्रांड और वारंटी पर भरोसा करें
LG, Samsung, Whirlpool, Godrej और Haier जैसे ब्रांड्स का सर्विस नेटवर्क अच्छा होता है और इनके प्रोडक्ट भरोसेमंद होते हैं। फ्रिज खरीदते समय कम से कम 1 साल की प्रोडक्ट वारंटी और 10 साल की कंप्रेसर वारंटी जरूर देख लेनी चाहिए।
7. स्पेस और डिजाइन का रखें ध्यान
फ्रिज को कहां रखना है, उसकी जगह पहले तय करें। किचन या डायनिंग एरिया में फिट बैठे ऐसा मॉडल चुनें। साथ ही, इसका डिजाइन और कलर आपके घर के इंटीरियर से मेल खाता हो, तो बेहतर लगेगा। फ्रिज कोई रोज खरीदने वाला आइटम नहीं है, इसलिए समझदारी और जानकारी के साथ ही फैसला लें।
BEE स्टार रेटिंग का मतलब
ऊपर BEE स्टार रेटिंग का जिक्र किया गया है। इसलिए इसका मतलब भी समझना बहुत जरूरी है। दरअसल, यह एक प्रणाली होती है, जिसमें कई मानकों पर होम अप्लायंजेस को परखा जाता है और फिर 1 से 5 तक रेटिंग दी जाती है। जिन्हें 5-स्टार रेटिंग मिली होती है। वह सबसे बेहतर माने जाते हैं।
यह बहुत कम बिजली की खपत करते हैं। हालांकि, इनकी कीमतें भी ज्यादा होती है। वहीं, 3 स्टार और 4 स्टार रेटिंग वाले फ्रिज या दूसरे डिवाइस कम एनर्जी एफिशिएंट होते हैं। जिसकी वजह से इनकी कीमत भी काफी किफायती रहती है। यह रेटिंग फ्रिज की तरह अन्य होम अप्लायंसेज के लिए भी बहुत जरूरी होती है।


Click it and Unblock the Notifications








