e-SHRAM पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना है आसान, एक्सीडेंटल बीमा कवर के साथ मिलेंगे कई फायदे

e shram card self registration: अगर आपने अब तक ई-श्रम पोर्टल (e shram portal) पर अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है, तो आपको तुरंत करवा लेना चाहिए। इसमें आपको न सिर्फ 2 लाख रुपये का एक्सीडेंटल बीमा कवर मिलता है, बल्कि इसके और भी कई फायदे हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट eshram.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। आप चाहें, तो सामान्य सेवा केंद्रों (CSC) के जरिए या फिर जिलों/उप-जिलों में राज्य सरकार के रीजनल ऑफिस द्वारा रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अगर आप किसी और के द्वारा रजिस्टर्ड हो रहे हैं, तो आपको रजिस्टर्ड प्रोसेस को पूरा करते समय प्रॉपर परमानेंट एड्रेस का डिटेल्स देना होगा। सीएससी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। आपको बता दें कि कामन सर्विस सेंटर (CSCeGov) इलेक्ट्रॉनिक्स और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री के तहत काम करने वाली भारत सरकार की यूनिट है।
e-shram registration क्यों है जरूरी
ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद असंगठित वर्कर को पीएमएसबीवाई (Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana,PMSBY) के तहत 2 लाख रुपये का एक्सीडेंटल बीमा कवर मिलता है। साथ ही, फ्यूचर में असंगठित वर्कर के सभी सोशल सिक्योरिटी बेनिफिट इस पोर्टल के जरिए दिए जाएंगे।

इस पोर्टल के जरिए से इमरजेंसी और नेशनल एपिडेमिक जैसी सिचुएशन में असंगठित श्रमिकों को जरुरी मदद दी जाएगी। यह भी सलाह दी जाती है कि बेनेफिशरी से प्रॉपर वेरिफिकेशन के बाद ही डिटेल भरें। केंद्र सरकार द्वारा असंगठित श्रमिकों के फायदे के लिए ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया गया था। यह आधार से जुड़े असंगठित श्रमिकों का एक केंद्रीकृत डाटाबेस है।
ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
1 - अगर आप ऑनलाइन तरीके से ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं, तो फिर इन स्टेप्स को फालो करें :
2 - ई-श्रम पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट eshram.gov.in पर जाएं।
3 - होम पेज पर मौजूद रजिस्टर आन ई-श्रम लिंक पर क्लिक करें।
4 - फिर आपको अपने आधार से लिंक किया हुआ मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। फिर सेंड ओटीपी पर क्लिक करें।
5 - रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आगे के इंस्ट्रक्शन को फॉलो करें।
6 - जिन श्रमिकों के पास आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर नहीं है, वे नजदीकी सीएससी में जाकर बायोमेट्रिक आथेंटिकेशन के जरिए से रजिस्ट्रेश करा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








