अगर जियो 4जी सिम में हो रही हैं ये दिक्कतें तो ऐसे करें सॉल्व!
रिलायंस जियो के ऑफिशियल लॉन्च के बाद से लगभग हर यूज़र के पास जियो 4जी सिम है। जबकि कई जियो 4जी पर हाथ आजमाना चाहते हैं तो कई सिम के एक्टिवेट होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि रिलायंस जियो 4जी सिम के साथ आपको 31 दिसंबर तक की सभी सेवाएं मुफ्त मिलती हैं, जिसमें अनलिमिटेड इंटरनेट डाटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉल, अनलिमिटेड एसएमएस शामिल हैं।

एक ओर जहां रिलायंस जियो का वेलकम ऑफर बेहद आकर्षक है, वहीं जियो के यूज़र्स को सिम से संबंधित कई समस्याएं भी हो रही हैं। जिनमें सबसे आम है इस 4जी सिम के एक्टिवेट न होने की।
आज हम इस आर्टिकल में रिलायंस जियो 4जी सिम जुड़ी कुछ ऐसी ही समस्याओं के बारे में और साथ ही उनके समाधान भी आपके लिए लाए हैं।
रिलायंस जियो सिम का सही से काम न करना
रिलायंस जियो सिम के लिए आपको सबसे पहले आपको एक 4जी कम्पेटिबल स्मार्टफोन की जरुरत है, तभी आपका जियो 4जी सिम बेहतर काम करेगा। यदि आप 3जी फोन इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको दिक्कतें हो सकती हैं।
समाधान : रिलायंस जियो सिम के लिए बेहतर होगा की आप केवल 4जी कम्पेटिबल स्मार्टफोन का ही इस्तेमाल करें।
ड्यूल सिम फोन में का नहीं कर रहा जियो सिम
रिलायंस जियो का इस्तेमला करने वाले कई यूज़र्स के अनुसार यह सिम ड्यूल सिम फोन में काम नहीं कर रहा है। ऐसा इसलिए हो सकता है कि आप जियो सिम को गलत स्लॉट में लगा रहे हैं। बता दें कि हर ड्यूल सिम फोन के दोनों स्लॉट 4जी कनेक्टिविटी वाले नहीं होते हैं।
समाधान : आप जब रिलायंस जियो 4जी सिम को अपने ड्यूल सिम में इन्सर्ट करें तो ध्यान रहे कि वह स्लॉट 4जी सपोर्ट वाला हो।
जियो सिम को रीड नहीं होता
कुछ यूज़र्स की यह भी शिकायत है कि रिलायंस जियो 4जी सिम उनके स्मार्टफोन में शो नहीं हो रहा है। यह ज्यादातर ड्यूल सिम फोन में हो रहा है।
समाधान : इसके लिए आपको अपने फोन से सिम हटाकर फोन को रिसार्ट कर सिम को फिर से इन्सर्ट करना है, इसके बाद चेक करें।
सिग्नल बार नहीं हैं
एक समस्या यह है कि फोन जियो सिम को शो तो कर रहा है लेकिन कोई सिग्नल बार नहीं आ रहे हैं। इसके लिए आपको कुछ ट्रिक्स अपनानी होंगी।
समाधान : अपने फोन में सेटिंग्स में जाएं और फिर सिम सेटिंग्स में जाएं। अब मोबाइल नेटवर्क - प्रिफर्ड नेटवर्क टाइप और LTE ओन्ली सेलेक्ट करें।
कॉल नहीं कर पाना
कुछ केस में ऐसा भी हो रहा है कि यूज़र्स रिलायंस जियो 4जी इसम से कॉल नहीं कर पा रहे हैं। यह टेली वेरिफिकेशन के असफल होने के कारण हो सकता है। ऐसे में आप कॉल नहीं कर पाएंगे।
समाधान : आप रिलायंस जियो से सामान्य कॉल जियोजॉइन एप इंस्टॉल कर के कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








