Home
How to

रिलायंस जियो 4जी सिम : 'नो नेटवर्क सिग्नल'

By Agrahi

रिलायंस जियो की कमर्शियल लॉन्च के समय चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कई एलान किए थे। जिनमें एक यह भी कि जियो 4जी सिम का प्रीव्यू ऑफर अब वेलकम ऑफर में बदल जाएगा। यानी कि 90 दिनों के लिए दिया जाने वला ऑफर अब सीधा 31 दिसंबर तक के लिए रहेगा। साथ ही रिलायंस जियो के टैरिफ प्लान भी इसी दिन पेश किए गए थे।

रिलायंस जियो 4जी सिम : 'नो नेटवर्क सिग्नल'

रिलायंस जियो के सस्ते टैरिफ प्लान और 31 दिसंबर तक की मुफ्त सेवाओं का लाभ हर कोई पाना चाहता है। जियो की डिमांड लॉन्च के बाद दोगुनी तेजी से बढ़ी है। हालाँकि इसका जियो की इमेज पर भी असर पड़ा। डिमांड अधिक होने के कारण कई लोगों को अब तक जियो 4जी सिम नहीं मिला है। वहीं कई लोग आज भी रिलायंस डिजिटल स्टोर्स के बाहर लम्बी कतारें लगाकर खड़े हैं। तो कई, जिन्हें जियो सिम मिल गया है वह इसकी स्लो स्पीड से परेशान हैं।

रिलायंस जियो की स्पीड के अलावा कुछ यूज़र्स की शिकायत इसके सिग्नल को लेकर भी है। कहा जा रहा है कि रिलायंस जियो नेटवर्क में हो रहे सिग्नल की समस्या कई लोग झेल रहे हैं। यदि आप भी रिलायंस जियो 4जी यूज़र हैं, और वीक सिग्नल की परेशानी झेल रहे हैं तो लीजिए हम लाए हैं आपके लिए इसका समाधान-

टेली वेरिफिकेशन

टेली वेरिफिकेशन

ध्यान रखें कि आपके सिम का टेली वेरिफिकेशन हुआ है या नहीं! यदि नहीं तो अल्टरनेटिव नंबर से 1800-8901-977 डायल करें और भाषा का चयन करें। अपना जियो नंबर एंटर करें और स्टेटस चेक करें। टेली वेरिफिकेशन के बाद ही मिलेगा गिनल बार।

फोन को रीस्टार्ट करें

फोन को रीस्टार्ट करें

नो नेटवर्क सिग्नल बार समस्या का सस्बे सिम्पल समाधान है फोन को रीस्टार्ट करना। आपको फोन में जियो सिम इन्सर्ट कर उसे रीस्टार्ट करने का ट्राई करना होगा। इसके बाद आप देखेंगे कि आपके फोन में सिग्नल बार आ चुके हैं।

सही स्लॉट में इन्सर्ट करें जियो सिम

सही स्लॉट में इन्सर्ट करें जियो सिम

यूज़र्स द्वारा की जाने वाली यह सबसे आम गलती है। यदि आपके पास ड्यूल सिम स्मार्टफोन है तो आपको अपना जियो 4जी सिम पहले स्लॉट में या फिर उस स्लॉट में इन्सर्ट करना है जो LTE इनेबल है। इससे आपकी परेशानी हल हो जाएगी।

नेटवर्क सेटिंग्स देखें

नेटवर्क सेटिंग्स देखें

यदि आप एक एंड्रायड डिवाइस इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको अपने फोन की नेटवर्क सेटिंग्स में एक छोटा सा बदलाव करना होगा। सबसे पहले *#*#4636#*#* कोड एंटर करें। इससे आप सीधे फोन इंफो में चले जाएंगे, वहां आप 'रन पिंग टेस्ट' को चुनें। रेडियो ऑप्शन ऑन होना चाहिए और आपको फोन रिबूट करना होगा। ऐसे आपको पता चल जाएगा कि नेटवर्क आया या नहीं। आप नेटवर्क मैन्युअली भी देख सकते हैं। इसके लिए सेटिंग्स में जाएं फिर मोर नेटवर्क, मोबाइल नेटवर्क। यहां आप चेक करें कि सिम का नेटवर्क मोड WCDMA है, यह 3जी व 4जी दोनों के लिए है।

आईफोन यूज़र्स के लिए

आईफोन यूज़र्स के लिए

सेटिंग्स में जाएं, फिर सेलुलर ऑप्शन में जाएं। ध्यान रखें कि सेलुलर डाटा ऑन हो। यदि सिग्नल बार नहीं दिख रहा है तो नेटवर्क सेटिंग्स रिस्टोर करें। चेक करें कि आप LTE नेटवर्क पर हैं, और जियो सिक्योरिटी ऑप्शन को ऑन करें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio 4G SIM 'No Network Signal Problem': Here Are Solutions to Fix It. REad more in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X