बस सिम्पल सी स्टेप्स को फॉलो करने से चुटकियों में रिस्टोर करें Facebook पर डिलीट हुई पोस्ट
Instagram की तरह Facebook भी एक पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक माना जाता है। इसका इस्तेमाल फोटो वा वीडीयो शेयर करने, चैट करने, टेक्स्ट पोस्ट शेयर करने में भी किया जाता है। लेकिन इस प्लेटफॉर्म में ऐसे कई हिडन फीचर्स मौजूद है, जिनके बारे में जानकारी हर किसी के पास नहीं है।
आज के हम अपने आर्टिकल में आपको Facebook के ऐसे फीचर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो कि आपके बेहद काम आ सकता है। जी हां, इस फीचर के इस्तेमाल से आप गलती से डिलीट हुई Facebook पोस्ट को दोबारा से प्राप्त कर सकते हैं।

कई बार ऐसा होता है कि हम किसी और पोस्ट को डिलीट करना चाहते हैं। लेकिन जल्दी-जल्दी में दूसरी पोस्ट डिलीट हो जाती है। ऐसी स्थिति में आप अपनी डिलीट हुई पोस्ट को दोबारा से प्राप्त कर सकते हैं। चलिए फिर जान लेते हैं कि कैसे आप फेसबुक पर गलती से डिलीट हुई Facebook पोस्ट को रिस्टोर कर सकते हैं।
Facebook पर कैसे करें पोस्ट रिस्टोर
सबसे पहले अपना Facebook अकाउंट ओपन करें।
अब Facebook में अपने प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।
प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करने के बाद आपको तीन डॉट नजर आएंगे, इस ऑप्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद 'Setting And Privacy' पर क्लिक करें।
'Setting And Privacy' ऑप्शन में जाकर आपको एक बार फिर से सेटिंग के ऑप्शन पर जाना होगा।
यहां पर आपको कई सारे ऑप्शन नजर आएंगे, जिसमें से आपको Your Activity सेक्शन पर जाना होगा।
अब Activity Log पर क्लिक करें।
इस सेक्शन में आपके सामने वे सभी पोस्ट आ जांएगी, जिसे आपने हाल ही में डिलीट किया है।
अब अपनी डिलीट पोस्ट पर क्लिक करें और पास में नजर आ रहे 'Restore' ऑप्शन पर क्लिक करें।
इस तरह से आप गलती से डिलीट हुई पोस्ट को आसानी से रिस्टोर कर सकते हैं और इसके लिए आपको अलग से थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड करने की भी आवश्यकता नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications








