बरसात में कैसे रखें अपने महंगे लैपटॉप का ख्याल?
मानसून के समय गैजेट्स का खास ख्याल रखना पड़ता है, फिर वो चाहे स्मार्टफोन हो, कैमरा या फिर लैपटॉप। अगर धोखे से भी बारिश का पानी लैपटॉप के अंदर चला जाए तो इससे लैपटॉप चिप को भारी नुकसान पहुंच सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने लैपटॉप को भीगने से बचा सकते हैं।

1. वॉटरप्रूफ लैपटॉप बैग का उपयोग करें
साधारण लैपटॉप बैग पानी को अंदर आने से रोक नहीं पाते, इसके लिए एक अच्छी क्वालिटी का वॉटरप्रूफ लैपटॉप बैग ही प्रयोग करें। यह आपके लैपटॉप को बारिश में भीगने से बचाता है। वैसे भी बिना बैग के लैपटॉप को बाहर ले जाना अकलमंदी का काम नहीं।
2. सिलिकॉन कवर का उपयोग करें
अगर आपका लैपटॉप काफी महंगा है यानी 2-3 लाख रु से भी ज्यादा तो इसके लिए एक विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया सिलिकॉन कवर खरीदें। यह न केवल लैपटॉप को बारिश से बचाएगा, बल्कि लैपटॉप को गिरने से होने वाले नुकसान से भी बचाएगा। अगर आप चाहें तो ऑनलाइन अपने लैपटॉप मॉडल के हिसाब से ऐसे कवर खरीद सकते हैं।
3. वॉटरप्रूफिंग स्टिकर लगाएं
लैपटॉप के अंदर पानी जाने का सबसे आसान रास्ता यूएसबी पोर्ट्स और खुले हिस्से होते है, इसके लिए बाजार में पोर्ट कवर मिलते हैं जिन्हें यूएसबी पोर्ट में लगा सकते है इसकी मदद से हल्की बरसात में लैपटॉप को भीगने से बचाया जा सकता है।
4. गर्म जगह पर रखें
बारिश के मौसम में लैपटॉप को ऐसी जगह रखें जहां पर ज्यादा नमी न हो, अक्सर लैपटॉप नमी के कारण भी खराब हो जाते हैं । अगर ऐसी जगह में लैपटॉप रखते हैं तो उसे किसी कवर या फिर बैग के अंदर रखें।
5. एक्सीडेंटल और लिक्विड डैमेज प्लान लें
कुछ लैपटॉप मैन्यूफैक्चर कंपनियां लैपटॉप लेते समय एक्सीडेंटल और लिक्विड डैमेज प्लान भी प्रोवाइड करती है, यानी अगर प्लान की वैलेडिटी के अंदर आपके लैपटॉप को पानी से कोई नुकसान पहुंचता है तो उसकी भरपाई कंपनी करेगी।


Click it and Unblock the Notifications








