Home
How to

ड्राइव में करें डेटा सेव और फोन के स्टोरेज फुल होने की समस्या से पाएं छुटकारा, ये रही आसान सी ट्रिक

फोन के बढ़ते इस्तेमाल के साथ एक समस्या है, जो कि आम सी हो गई है और वो है फोन का स्टोरेज फुल होना। ये समस्या सबसे ज्यादा फोटोज और वीडियो बनाने यूजर्स को अधिक फेस करनी पड़ती है। फिर यूजर्स को ना चाहते हुए भी अपने पुराने फोटोज और वीडियो को डिलीट करना पड़ता है।

ऐसे में अगर आप अपना डेटा ड्राइव पर अपलोड करेंगे, तो आपके डिवाइस में स्टोरेज क्लियर होगा और स्टोरेज की समस्या से छुटकारा भी मिलेगा। इसके साथ ही ड्राइव में आपका डेटा हमेशा के लिए सुरक्षित हो जाएगा। ड्राइव में डेटा तब तक सेव रहता है, जब तक आप खुद इस नहीं हटाते हैं। यहां हम आज के आर्टिकल में आपको ड्राइव में डेटा सेव करने का तरीका बताने जा रहे हैं।

ड्राइव में डेटा सेव कर फोन के स्टोरेज को करें खाली

डेस्कटॉप पर गूगल ड्राइव में करें डेटा सेव

  • इसके लिए सबसे पहले आप drive.google.com पर जाएं या फिर डेस्कटॉप से फाइल भी अपलोड कर सकते हैं। अगर चाहें तो आप पर्सनल या शेयर किए गए फोल्डर्स में फाइल अपलोड कर सकते हैं।
  • अब आप drive.google.com की वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां लेफ्ट कॉर्नर पर शो हो रहे New के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद फाइल अपलोड या फोल्डर अपलोड पर जाएं।
  • अब आप जो फाइल या फोल्डर सेव करना चाहते हैं, उसे सिलेक्ट करें। अगर आप उस फोल्डर को उसी के नाम से अपलोड करना चाहते हैं, तो गूगल ड्राइव में फाइल के रिवीजन में अपलोड होगा।
  • एंड्रॉयड में करें ड्राइव में डेटा सेव
  • सबसे पहले अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन गूगल डिस्क एप्लिकेशन ओपन करें।
  • अब ऐड ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपलोड के ऑप्शन पर जाएं।
  • उस फाइल को चुनें, जिसे आप अपलोड करना चाहते हैं।
  • अपलोड की गई फाइल्स आपको My Drive ऑप्शन में नजर आएगी। ये फाइल आपको तक दिखेगी, जब तक आप इसे मूव नहीं करते हैं।

इस आसान सी प्रोसेस को फॉलो करने से आप अपने डेटा को हमेशा के लिए सुरक्षित रख सकते हैं और फोन के स्टोरेज फुल होने की समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are also facing storage problem in your phone, then you can save your phone's data in the drive. If you upload your data to the drive, then the storage in your device will be cleared and you will also get rid of the storage problem.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X